पूर्व गेंदबाज अब्दुर रज्जाक को चयनसमिति का हिस्सा बनाना चाहता है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

पूर्व स्पिन गेंदबाज अब्दुल रज्जाक ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेल रहे थे, जिसे अब स्थगित कर दिया है।

Edited By : India.com Staff |Mar 23, 2020, 12:49 PM IST

Published On Mar 23, 2020, 12:49 PM IST

Last UpdatedMar 23, 2020, 12:49 PM IST

पूर्व स्पिन गेंदबाज अब्दुल रज्जाक (Abdur razzak)  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की तरफ से मिले प्रस्ताव के बाद मुश्किल में फंस गए हैं। दरअसल बीसीबी इस बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज को टीम की चयनसमिति का हिस्सा बनाना चाहते है लेकिन इस पद को स्वीकार करने के लिए रज्जाक को क्रिकेट पूरी तरह से छोड़नी होगी, जिसे लेकर वो दुविधा में हैं।

क्रिकबज में छपे बयान के मुताबिक बीसीबी ने सोमवार को पुष्टि की है कि उन्होंने इस पूर्व खिलाड़ी को मिनहाजुल आबेदीन और हबीबुल बशर वाली चयनसमिति का हिस्सा बनाने पर विचार किया जा रहा है। बीसीबी के चेयरमैन अकरम खान ने कहा, “मैंने हबीबुल बशर से इस प्रस्ताव पर रज्जाक के विचार जानने के लिए कहा है। रज्जाक अपना समय ले रहे हैं क्योंकि फिलहाल वो DPL में खेल रहे हैं। हमें यकीन नहीं है कि वो अपना करियर आगे बढ़ाना चाहता है या नहीं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Janta Curfew की वजह से आमदनी को लेकर परेशान रिक्शेवालों की मदद को आगे आए वाशिंगटन सुंदर

इस प्रस्ताव पर रज्जाक का कहना है कि, “मुझे फैसला लेने के लिए कुछ समय चाहिए होगा। मैंने उन्हें बता दिया है कि मैं ढाका प्रीमियर लीग मैचों के बाद उन्हें बताउंगा। अब जबकि लीग ही स्थगित हो गई है तो मैं इसके बारे में सोच सकता हूं।”

उन्होंने कहा, “इस पद के लिए मुझे क्रिकेट छोड़ना होगा और ये मेरे लिए आसान फैसला नहीं होगा क्योंकि मैं क्रिकेट पर ही जी रहा हूं। मुझे फैसला लेने के लिए समय लेना होगा ताकि बाद में मुझे कोई पछतावा ना हो।”

Editor's Pick