पूर्व कप्तान को कहा भारतीय एजेंट, अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अधिकारी निशाने पर
पूर्व कप्तान को कहा भारतीय एजेंट, अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अधिकारी निशाने पर
बांग्लादेश क्रिकेट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. बोर्ड के अधिकारी ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को भारत का एजेंट कहा. और इसके बाद विवाद हो गया है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 9, 2026 5:53 PM IST
tamim-mustafizur
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी और वित्त कमिटी के चेयरमैन मोहम्मद नजमुल इस्लाम आलोचकों के निशाने पर हैं. आखिर उन्होंने बयान ही कुछ ऐसा दिया है जिसे लेकर बांग्लादेश में विवाद हो गया है. असल में बांग्लादेश के एक पूर्व कप्तान हैं. तमीम इकबाल. इन्हीं तमीम इकबाल को नजमुल इस्लाम ने ‘इंडियन एजेंट’ कहा है. नजमुल ने शुक्रवार को इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया लेकिन बाद में उसे हटा दिया.
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस बार, बांग्लादेश लोगों ने अपनी खुद की आंखों से एक साक्ष्य देखा. एक और भारतीय एजेंट को उभरते हुए देखा.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया गया लेकिन तब तक ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गए थे. इससे एक नई बहस शुरू हो गई और नजमुल को काफी आलोचानाओं का सामना करना पड़ा. इस विवाद ने क्रिकेट जगत में भी लोगों को बांट दिया है. विचार अब खेमे में बंट चुके हैं.
मुस्ताफिजुर रहमान को जब आईपीएल से हटाया गया उसके बाद से बांग्लादेश में भी नाराजगी देखी जा रही है. और अब बांग्लादेश लगातार यह कह रहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत में अपनी टीम नहीं भेजेगा. वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है. यह भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है.
इस विवाद के बीच तमीम ने मीरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी राय रखी. उनसे पूछा गया था कि अगर वह बोर्ड के अध्यक्ष होते तो क्या फैसला लेते. इस पर तमीम ने कहा कि वह भविष्य पर विचार करते हुए ही कुछ करते.
तमीम ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, ‘मुस्ताफिजुर का आईपीएल से हटाया जाना वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है. इस बात में तो कोई शक ही नहीं है. अगर मैं बोर्ड में होता, तो मेरा फैसला देश के भविष्य और बाकी चीजों को दिमाग में रखकर लिया जाता. अचानक कोई कॉमेंट करना थोड़ा पेचीदा बात है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि कई मुद्दे बातचीत से सुलझाए जा सके हैं. मैं विश्व क्रिकेट में बांग्लादेश की पोजिशन और इससे हमारे देश पर क्या असर पड़ सकता है, पर सोच-विचार के बाद ही कोई फैसला लेता. फैसले यही सोचकर लेने चाहिए कि इसका आने वाले 10 सालों में क्या असर होगा. और फिर देश के क्रिकेट और क्रिकेटर्स के लिए क्या सर्वश्रेष्ठ हो सकता है. सभी की तरह मैं भी यही कहूंगा कि बांग्लादेश का क्रिकेट मेरे लिए सबसे पहले आता है. और अगर आप भविष्य और बाकी अन्य चीजों की ओर देखें तो हमारा 90-95 फीसदी रेवेन्यू आईसीसी से आता है. इसे देखते हुए जो भी फैसला बांग्लादेश क्रिकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ हो, उसे लेना चाहिए.’
तमीम के इस बयान के बाद नजमुल ने उन्हें भारतीय एजेंट करार दिया. इसके बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा. तमीम के भाई और बांग्लादेश के पूर्व बल्लेबाज नफीस इकबाल ने नजमुल की टिप्पणी की खूब आलोचना की. उन्होंने इसे अपमानजनक बताया.
मोनिमुल हक ने यह भी कहा कि यह कॉमेंट अस्वीकार्य है और ये बोर्ड के नैतिक और नीतिशास्त्र के स्तर के विरुद्ध है. उन्होंने कहा, ‘बीसीबी के निदेशक एम. नजमुल इस्लाम का राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान पर किया गया कॉमेंट पूरी तरह से अस्वीकार्य है. और यह देश के क्रिकेट समाज के लिए अपमानजनक है. एक क्रिकेटर के प्रति ऐसा व्यवहार बोर्ड की जिम्मेदारी और नैतिकता के विरुद्ध है.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.