add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने घोषित की टीम, नए चेहरों को मिली एंट्री

युवा बल्लेबाज शमीम पटोवारी को वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है जबकि महेदी हसन की भी टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - August 12, 2023 11:19 AM IST

Bangladesh Squad: पाकिस्तान और श्रीलंका में हाईब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने वाले एशिया कप 2023 के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली टीम में 17 खिलाड़ियों को जगह दी है.

युवा चेहरों को मिला मौका

इस टीम में अनकैप्ड ओपनर तंजीद तमीम को भी शामिल किया है. तंजीद ने इमर्जिंग एशिया कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है. इस टूर्नामेंट में तंजीद के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे. अब उन्हें तमीम इकबाल के रिप्लेसमेंट के रुप में देखा जा रहा है. तमीम पीठ में चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

युवा बल्लेबाज शमीम पटोवारी को वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है जबकि महेदी हसन की भी टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है. हसन ने अपना आखिरी वनडे 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेला था. इस टीम में अनुभवी ऑलराउंडर महमदुल्लाह का शामिल नहीं है.

TRENDING NOW

एशिया कप के स्क्वाड के ऐलान से एक दिन पहले ही बांग्लादेश क्रिकेट ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को टीम का कप्तान नियुक्त किया. शाकिब के हाथों में अब तीनों फॉर्मेट की कप्तानी आ गई है.

एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शेख महेदी, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम.