• Home
  • News
  • Bangladesh Cricket Solved Differences With Gordon Greenidge

मतभेद भुला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गोरडोन ग्रीनिज का स्वागत किया

बीसीबी ने टीम के पूर्व कोच और वेस्टइंडीज के दिग्गज गॉरडोन ग्रीनिज और 1997 में आईसीसी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया।

Edited By : Press Trust of India |May 15, 2018, 04:03 PM IST

Published On May 15, 2018, 04:03 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2018, 04:03 PM IST

बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के साथ गोरडोन ग्रीनिज © IANS (file photo)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम के पूर्व कोच और वेस्टइंडीज के दिग्गज गोरडोन ग्रीनिज के साथ मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए उनके लिए यहां स्वागत समारोह की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में 1997 में मलेशिया में हुए आईसीसी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम के खिलाड़ी भी शामिल हुए। ग्रीनिज के कोच रहते टीम ने लंबे समय तक सफलता हासिल की थी जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश की मानद नागरिकता भी दी गयी थी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-kolkata-knight-riders-vs-rajasthan-royals-match-49-preview-and-likely-11s-712300″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेकिन ग्रीनिज ने बांग्लादेश को टेस्ट दर्जा देने का विरोध किया था क्योंकि वो मानते थे कि ये जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। इसके बाद बोर्ड के अधिकारियों से उनके संबंध बिगड़ गए। बोर्ड से विवाद के बाद 1999 में ग्रीनिज को कोच पद से हटा दिया गया।

ग्रीनिज ने कहा, ‘‘टीम से अलग होना निराशाजनक था, मैं बांग्लादेश टीम से साथ और अधिक समय तक जुड़ा रहना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। लेकिन ऐसी चीजें होती है।’’ इस मौके पर पूर्व खिलाड़ियों ने ग्रीनिज के साथ बिताए समय को याद किया।

ग्रीनिज ने कहा, ‘‘मैनें बांग्लादेश से जुड़ी यादों को संजोए रखा है। अब जब हम दोबारा मिले हैं, मैं ईमानदारी से उम्मीद करता हूं कि हम उसी रिश्ते को फिर से कायम कर सकते हैं।’’

Editor's Pick