Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 4, 2026 10:14 PM IST

बांग्लादेश की टीम ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलने का फैसला लिया है. बांग्लादेश की टीम ने आईपीएल से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने और सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है. अब इस मामले में आईसीसी आखिरी फैसला लेगी.
भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे तनाव के बाद आने वाले IPL के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से पेसर मुस्तफिजुर रहमान को हटा दिया गया. इसके बाद, देश के क्रिकेट बोर्ड ने BCB अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई ताकि मुस्तफिजुर को IPL से रिलीज़ करने के बाद अगला कदम तय किया जा सके.
बीसीबी ने एक बयान में कहा, ‘बोर्ड ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और भारत में खेले जाने वाले मैचों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम की भागीदारी से संबंधित मौजूदा परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में बांग्लादेश की टीम की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं और मौजूदा स्थिति के आकलन के साथ बांग्लादेश सरकार की सलाह पर विचार करते हुए निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम वर्तमान परिस्थितियों में टूर्नामेंट के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगी.
बैठक के बाद बीसीबी निदेशक खालिद मसूद पायलट ने भारत में खेलने को लेकर बोर्ड की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर कहा, अगर वे (भारत) हमारे एक खिलाड़ी (मुस्तफिजुर का जिक्र करते हुए) को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते, तो वे हमारी पूरी टीम की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे? इसीलिए हम वहां खेलने नहीं जाएंगे.
बीसीबी के बयान के मुताबिक, बीसीबी ने विश्व कप के आयोजक आईसीसी से औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि वह बांग्लादेश के सभी मैचों को भारत के बाहर किसी अन्य स्थान (सह-मेजबान श्रीलंका) में स्थानांतरित करने पर विचार करे. बीसीबी आईसीसी से इस स्थिति को समझने और इस मामले पर तत्काल प्रतिक्रिया की उम्मीद करता है
एक फेसबुक पोस्ट में बांग्लादेश के सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि मीटिंग के दौरान BCB ने T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत न आने का फैसला किया. उन्होंने कहा,बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आज यह फैसला लिया है, हम इस फैसले का स्वागत करते हैं, जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड की आक्रामक सांप्रदायिक नीतियों के संदर्भ में लिया गया है. आसिफ नजरुल देश के युवा और खेल मंत्रालय भी देखते हैं.
नज़रुल ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर डर जताया और इसलिए जगह बदलने की मांग की.
बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने पहले एक Facebook पोस्ट में लिखा था, मैंने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पूरे मामले की लिखित जानकारी ICC को देने का निर्देश दिया है, बोर्ड को साफ तौर पर कहना चाहिए कि जब कोई बांग्लादेशी क्रिकेटर,कॉन्ट्रैक्ट में होने के बावजूद, भारत में नहीं खेल पा रहा है, तो बांग्लादेश की नेशनल टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए वहां जाने में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती. मैंने बोर्ड को यह भी निर्देश दिया है कि वह बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में कराने का अनुरोध करे.
बांग्लादेश के चार लीग मैच में से तीन वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी), इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में हैं जबकि उनका आखिरी मैच नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में होगा. बांग्लादेश अपने मैच भारत के बजाय श्रीलंका में खेलना चाहता है.
नज़रुल ने बांग्लादेश में IPL मैचों का ब्रॉडकास्ट रोकने को कहा है. उन्होंने कहा, इसके अलावा, मैंने सूचना और प्रसारण सलाहकार से बांग्लादेश में IPL मैचों का ब्रॉडकास्ट रोकने को कहा है, हम किसी भी हालत में बांग्लादेश क्रिकेट, बांग्लादेशी क्रिकेटरों या खुद बांग्लादेश के प्रति कोई भी बेइज्ज़ती बर्दाश्त नहीं करेंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
