×

बांग्‍लादेशी तेज गेंदबाजों को अधिक मौके देने की जरूरत : कर्टनी वॉल्‍श

वॉल्श ने वेस्टइंडीज के लिए 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लिए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 9, 2018 10:48 PM IST

गेंदबाजी कोच कर्टनी वॉल्श का मानना है कि बांग्‍लादेश के तेज गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन कराने के लिए उन्हें अधिक मौके देने की जरूरत है।

वॉल्श ने हाल में बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच के रूप में दो वर्ष पूरे किए। वह जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक के हटने के बाद बांग्लादेश के कोच बने थे। स्ट्रीक भी दो साल तक टीम के गेंदबाजी कोच रहे थे।

वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो ने वॉल्श के हवाले से लिखा, ‘ काम अभी भी जारी है। टीम में बहुत सारे युवा गेंदबाज आ रहे हैं और अगर आप उन्हें मौका नहीं देंगे तो आप नहीं समझ सकते कि वे क्या हैं। हम युवा खिलाड़ियों को मौके देने से डर नहीं सकते। अगर वह इंतजार करते रहेंगे तो उन्हें खेलने का कभी मौका नहीं मिलेगा।’

वॉल्श ने कहा, ‘आप जितना ज्यादा खेलेंगे उतना ही सीखेंगे। मैच खेलकर ही आपको अनुभव प्राप्त होगा। कभी-कभार आपको इन युवा खिलाड़ियों को मझधार में छोड़ना पड़ता है, ताकि आपको यह पता चले कि वे किस मिट्टी के बने हैं। लेकिन अगर आप उन्हें यह कहकर बचाते रहेंगे कि वे अभी तैयार नहीं हैं तो शायद वे कभी भी शीर्ष स्तर पर खेलने के लिए तैयार न हो पाएं। आपको उन्हें मौका देने की जरूरत है।’

TRENDING NOW

वॉल्श ने वेस्टइंडीज के लिए 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लिए हैं।