add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान दौरे के लिए तैयार हैं बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो लेकिन...

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - January 1, 2020 10:45 AM IST

श्रीलंका के सफल पाकिस्तान दौरे के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान जाकर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए राजी नहीं है। हालांकि टीम के कोच रसेल डोमिंगो का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान जाने में कोई तकलीफ नहीं है।

क्रिकबज से बातचीत में कोच डोमिंगो ने बताया कि टीम मैनेजमेंट के कुछ सदस्यों ने पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया है लेकिन उन्हें वहां जाने से कोई ऐतराज नहीं है। कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि कुछ लोग जाने को तैयार नहीं हैं लेकिन अगर हमें जाना पड़ा तो मैं जाऊंगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेशी कोच ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हम इस मामले पर खुलकर चर्चा तब ही कर सकते हैं जब फैसला हो चुका हो। हमें क्रिकेट बोर्ड से बात करनी होगी और बोर्ड फैसला करेगा कि आगे क्या होगा।”

‘अंडर-19 विश्व कप जीत के साथ शुरू हुआ था विराट कोहली के महान खिलाड़ी बनने का सफर’

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है। हालांकि बीसीबी पाकिस्तान में टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हो गया है लेकिन उन्होंने टेस्ट सीरीज किसी न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित कराए जाने की मांग की है।

याद दिला दें कि क्रिकेट श्रीलंका ने भी शुरुआत में कुछ ऐसी ही मांग की थी लेकिन बाद में बोर्ड पाकिस्तान में ही टेस्ट सीरीज खेलने के लिए राजी हो गई।