- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh jaker ali taken to hospital after collision on fields four players injured in 3rd ODI
BAN VS SL: बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में चार खिलाड़ी हुए चोटिल, दो को स्ट्रेचर से बाहर ले जाया गया
BAN VS SL 3rd ODI: बांग्लादेश के चार खिलाड़ियों को तीसरे वनडे मैच के दौरान चोट गई, जिसमें एक खिलाड़ी को अस्पताल ले जाना पड़ा
Published On Mar 18, 2024, 05:23 PM IST
Last UpdatedMar 18, 2024, 05:23 PM IST
(Photo credit-Twitter)
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में बांग्लादेश के चार खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. बांग्लादेश के अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज जेकर अली को जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान चोटिल होने के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा.
श्रीलंका की पारी के 50वें ओवर में तस्कीन अहमद की गेंद पर प्रमोद मदुशान का कैच पकड़ने की कोशिश में अनामुल हक और जेकर अली टकरा गए जिसके बाद जेकर काफी दर्द में नजर आए और बाद में फिर उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया.
सौम्या सरकार, जिन्होंने गेंद को रोकने के दौरान मैदान पर लगे विज्ञापन बोर्ड में अपनी गर्दन दे मारी, जिससे वह चोटिल हो गए, उनकी जगह जेकर अली सब्स्टिट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर आए थे. इससे पहले मुस्तफिजुर रहमान को भी क्रैम्प के कारण स्ट्रेचर पर बाहर जाना पड़ा था.
बांग्लादेश के चार खिलाड़ी हुए घायल
मुस्तफिजुर रहमान को इंजरी 48वें ओवर में हुई थी. वहीं जेकर अली को चोट 50वें ओवर में लगीं. तीन ओवर के अंतराल में मुस्ताफिजुर, अनामुल हक और जेकर अली चोटिल हुए. वहीं सौम्य सरकार पहले फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे, जिनकी जगह जेकर अली ने सब्स्टिट्यूट फील्डर के रुप में ली थी.
बांग्लादेश ने सीरीज पर किया कब्जा
बांग्लादेश की टीम ने तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा भी कर लिया. श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 236 रन का लक्ष्य रखा था, बांग्लादेश ने 40.2 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बांग्लादेश ने इस जीत के साथ 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया है.