• Home
  • News
  • Bangladesh may face Zimbabwe without four most experienced players due to injury

जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अपने चार अनुभवी खिलाड़ियों के बिना उतरेगा बांग्‍लादेश !

21 अक्‍टूबर से जिम्‍बाब्‍वे की टीम को बांग्‍लादेश में मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करनी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 04, 2018, 02:16 PM IST

Published On Oct 04, 2018, 02:16 PM IST

Last UpdatedOct 04, 2018, 02:16 PM IST

Mashrafe Mortaza @AFP

Mashrafe Mortaza (File Photo) @AFP

एशिया कप 2018 में भले ही बांग्‍लादेश की टीम का सफर शानदार रहा हो, लेकिन ये टूर्नामेंट टीम के लिए कई समस्‍याएं भी लेकर आया। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही स्‍टार बल्‍लेबाज तमीम इकबाल चोटिल होकर बाहर हो गए थे। पाकिस्‍तान के खिलाफ सुपर-4 के बेहद अहम मुकाबले से पहले शाकिब भी उंगली की चोट के कारण बाहर होकर वापस देश लौट गए थे।

बांग्‍लादेश को अब 21 अक्‍टूबर से अपने घर में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। टीम के दो और बड़े खिलाड़ियों पर चोटिल होकर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। कप्‍तान मशरफे मुर्तजा और विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम भी इस वक्‍त चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टीम अपने चार सबसे तुजुर्बेकार खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में उतरेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईएसपीएन क्रिकइनफो से बातचीत के दौरान बांग्‍लादेश के फिजियो देवाशीष चौधरी ने कहा, “मशरफे मुर्तजा की उंगली की चोट काफी गंभीर है।” मुर्तजा एशिया कप में पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। गेंद सीधे उनकी उंगली पर आकर लगी थी। चौधरी ने कहा, “उन्‍हें इस चोट से उबरने में करीब तीन सप्‍ताह का समय लगेगा। हम उम्‍मीद कर रहे हैं कि वो दो सप्‍ताह में ही ठीक होकर टीम में वापसी कर लें। उनकी अगली का अगला स्‍कैन कल होना है। रिपोर्ट आने के बाद ही हम ये जान सकेंगे कि आगे क्‍या करना है।”

मशरफे मुर्तजा इस चोट को लेकर ज्‍यादा गंभीर नहीं है। उनका कहना है कि वो पहले भी चोट के साथ दो मैच खेल चुके हैं। इससे उनकी गेंदबाजी पर प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि बल्‍लेबाजी के दौरान उनकी उंगलियां का इस्‍तेमाल हो रहा है। मुश्फिकुर रहीम को प्री-एशिया कप कैंप के दौरान पसलियों में चोट लगी थी, जिससे वो उबर नहीं पाए हैं। उन्‍होंने एशिया कप में अहम पारियां खेलकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई

चौधरी ने कहा, “मुश्फिकुर की पसली टूटी हुई है। इसे जुड़ने में कम से कम चार से छह सप्‍ताह का समय लगता ही है। फिलहाल उन्‍हें एक सप्‍ताह आराम करने के लिए कहा गया है। उन्‍हें लेकर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।”

Editor's Pick