add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेश की टी20 टीम से बाहर हुए मेहदी हसन, रूबेल हुसैन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - September 10, 2019 3:27 PM IST

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज के पहले दो मैचों के लिए ऑफ स्पिनर मेहदी हसन और तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को टीम में जगह नहीं दी है।

ऑलराउंडर आरिफुल हक, तेज गेंदबाज अबु हिदेर, स्पिनर नजमुल इस्लाम और बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन को भी टीम20 टीम से बाहर कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक की मांग करने वाले तमीम इकबाल भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा, ‘‘हम अगले टी20 विश्व कप से पहले कुछ खिलाड़ियों को परखना चाहते थे। यही कारण है कि हमने टीम में बदलाव किया है।’’

युवा तेज गेंदबाज यासिन अराफात और बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, अफीफ हुसैन, मोसादिक हुसैन, शब्बीर रहमान, ताइजुल इस्लाम, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान और यासिन अराफात।