add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हम भारत और बीसीसीआई के साथ... बांग्लादेश के नए खेल मंत्री ने क्या कहा ?

अमीनुल इस्लाम ने कहा, राजनीतिक दिक्कतों के कारण, हम टी20 विश्व कप नहीं खेल सके, अगर चर्चा हुई होती तो उन मुद्दों का समाधान हो गया होता और हमारी टीम विश्व कप का हिस्सा होती.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 19, 2026 2:12 PM IST

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है. बांग्लादेश की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार दिया था, जिसके बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह ही गई. बांग्लादेश की टीम ने आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद यह कदम उठाया था. इस फैसले के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं. अब बांग्लादेश में नई सरकार का गठन हुआ है और तारिक रहमान ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश तेज कर दी है.

बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने शपथ लेने के बाद कहा कि वह भारत के साथ संबंध बेहतर करना चाहते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हम बीसीसीआई से रिश्ते सुधारना चाहते हैं: अमीनुल हक

अमीनुल हक ने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं और सारे मुद्दों को जल्द सुलझाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, शपथ लेने के बाद मैं संसद भवन में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मिला, उनसे टी20 विश्व कप पर बात की, यह एक अच्छी बातचीत थी, मैंने उनसे कहा कि हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं, हम सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं.

अमीनुल हक ने कहा, खेल के साथ-साथ हम अन्य क्षेत्रों में भी हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, राजनीतिक दिक्कतों के कारण, हम टी20 विश्व कप नहीं खेल सके, अगर चर्चा हुई होती तो उन मुद्दों का समाधान हो गया होता और हमारी टीम विश्व कप का हिस्सा होती.

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर बढ़ा था विवाद

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की अपनी टीम से बाहर करने का आदेश दिया था. केकेआर ने बोर्ड का आदेश माना था, इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया और अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग आईसीसी से की. आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग नहीं मानी जिसके बाद अपनी सरकार की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने का फैसला किया था.

इस साल खेली जानी है भारत के खिलाफ सीरीज

भारत और बांग्लादेश के बीच अगस्त 2025 में बाइलेटेरल सीरीज खेली जानी थी. इसके तहत तीन वनडे और तीन टी-20 सीरीज खेली जानी थी, जिसे बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की आपसी सहमति से सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया गया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जनवरी 2026 में अपने 2026 होम सीजन के शेड्यूल में इस सीरीज को शेड्यूल किया है और इसकी तारीखें भी जारी की है. यह सीरीज सितबंर में खेली जाएगी.