add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तमीम इकबाल ने क्रिकेट को कहा अलविदा, वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका

तमीम पीठ में दर्द के कारण पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नहीं खेल पाये थे लेकिन उसने खुद को वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध बताया था.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - July 6, 2023 3:14 PM IST

बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल ने गुरुवार (6 जुलाई) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. इसके साथ ही तमामी के 16 साल लंबे करियर का अचानक अंत हो गया. तमीम पीठ में दर्द के कारण पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नहीं खेल पाये थे लेकिन उसने खुद को वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध बताया था. उन्होंने बुधवार को पहले वनडे में हिस्सा लिया था लेकिन अब उन्होंने तत्काल प्रभाव से संन्यास का ऐलान कर दिया है. यह बड़ा फैसला भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से ठीक तीन महीने पहले आया है.

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में कप्तानी करने वाले लिटन दास 50 ओवर के प्रारूप में उपकप्तान हैं लेकिन अब यह देखना होगा कि उन्हें वनडे की कमान मिलती है या नहीं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तमीम इकबाल रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए काफी भावुक हो गए. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने संन्यास का ऐलान किया और इस दौरान उनकी आंखें नम थी.

 

तमीम इकबाल की गिनती बांग्लादेश के सबसे सफल बल्लेबाजों में होती हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 10 शतकों की मदद से 5134 रन दर्ज हैं जबकि वनडे में उन्होंने 8313 रन बनाए है जिसमें 14 शतक शामिल हैं. T20 क्रिकेट में भी तमीम ने एक शतक के दम पर 1758 रन अपने नाम किए.

तमीम के नाम वनडे क्रिकेट में एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में 19 अर्धशतक और 5 अर्धशतक की बदौलत 2853 रन बनाए.

इकबाल ने कहा, ‘‘यह मेरे करियर का अंत है. मैंने खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है. मैं इसी क्षण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी टीम के सभी साथियों, कोचों, बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारियों, मेरे परिवार के सदस्यों तथा उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो मेरी इस लंबी यात्रा में मेरे साथ रहे हैं. इन सभी ने मुझ पर भरोसा बनाये रखा. ’’

इकबाल मौजूदा क्रिकेटरों में तीसरे सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी भी हैं जिसमें वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद शामिल हैं. इकबाल ने अपने संन्यास की ‘स्पीच’ में कहा, ‘‘मैं प्रशंसकों का भी शुक्रिया करना चाहूंगा. आपके भरोसे और प्यार ने मुझे बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिये प्रेरित किया. मैं अपनी जिंदगी के अगले अध्याय के लिए आपकी दुआएं चाहता हूं. अपनी दुआओं में याद रखना. ’’

इकबाल ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट अप्रैल में आयरलैंड के खिलाफ खेला था.

अपने कप्तान के संन्यास लेने के बाद बांग्लादेश के सामने टीम के नए कप्तान को चुनने की बड़ी चुनौती होगी क्योंकि कुछ ही महीनों बाद भारत में 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेला जाना हैं.