T20 वर्ल्ड कप से पहले तेज गेंदबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

रुबेल हुसैन ने बांग्लादेश के लिए 11 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला। इस दौरान वह केवल 27 टेस्ट में 36 विकेट ही अपने नाम कर पाए।

Edited By : Vanson Soral |Sep 19, 2022, 05:09 PM IST

Published On Sep 19, 2022, 05:09 PM IST

Last UpdatedSep 19, 2022, 05:09 PM IST

@rubel34official

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, हालांकि वह लिमिटेड ओवर फॉर्मेट खेलना जारी रखेंगे। 32 साल के रुबेल हुसैन ने जुलाई 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। रुबेल हुसैन ने सोशल मीडिया पर अपने टेस्ट रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, “युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।”

हुसैन ने बांग्लादेश के लिए 11 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला। इस दौरान वह केवल 27 टेस्ट में 36 विकेट ही अपने नाम कर पाए। आखिरी बार वह बांग्लादेश के लिए 2020 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में टेस्ट मैच खेलते नजर आए थे। बांग्लादेश ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान किया था जिसमें रुबैल हुसैन का नाम शामिल नहीं था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिटायरमेंट के बाद रुबेल हुसैन ढाका प्रीमियर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे। 104 वनडे में 129 और 28 T20I मैचों में 28 विकेट चटका चुके हुसैन ने आखिरी T20I मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ अप्रैल 2021 में खेला था।

 

Editor's Pick