add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

दिग्गज बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब को कोलकाता में काली पूजा के पंडाल का उद्घाटन करने के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही थी

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 18, 2020 9:18 AM IST

बांग्लादेश पुलिस ने मंगलवार को क्रिकेटर शाकिब अल हसन (Shakib al Hasan) को कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

शाकिब को कोलकाता में काली पूजा के पंडाल का उद्घाटन करने के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही थी जबकि इस क्रिकेटर ने माफी मांगते हुए कहा था कि वो सिर्फ थोड़े समय के लिए कार्यक्रम से जुड़े थे और उन्होंने पंडाल का उद्घाटन नहीं किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पुलिस अपराध विरोधी रैपिड एक्शन बटालियन ने मिलकर 28 साल के मोहसिन तालुकदार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘वो अब हमारी हिरासत में हैं और उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रियायें अपनायी जायेंगी।’’

शाकिबुल की कार्यक्रम में ली गयी फोटो वायरल होने के बाद तालुकदार ने रविवार की रात फेसबुक पर लाइव होकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि इस क्रिकेटर के पूजा के कार्यक्रम में जाने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

हालांकि अगली सुबह तालुकदार ने धमकी वापस ले ली और एक और लाइव वीडियो में माफी मांगी। उसकी पत्नी को पूछताछ के लिये हिरासत में लिये जाने के बाद उसे सूनामगंज जिले से गिरफ्तार किया गया।

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके 33 साल के क्रिकेटर ने फेसबुक पर एक पोस्ट में पूजा पंडाल का उद्घाटन करने से इनकार किया था।