- Home
- News
- Bangladesh Premier League: Chris Gayle, Alex Hales star as Rangpur Riders wins over Khulna Titans
BPL: राइडर्स की जीत में चमके क्रिस गेल, हेल्स और एबी डिविलियर्स
रंगपुर राइडर्स की ओर से फरहाद रजा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए।
Published On Jan 23, 2019, 09:03 AM IST
Last UpdatedJan 23, 2019, 09:03 AM IST
Chris Gayle @ Getty Image (file photo)
विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल (55) और एलेक्स हेल्स (55) की अर्धशतकीय पारी की मदद से रंगपुर राइडर्स से खुल्ना टाइटंस को 6 विकेट से हराकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अपनी चौथी जीत दर्ज की।
पढ़ें: मोहम्मद शमी बने वनडे में सबसे तेज 100 विकेट हासिल करने वाले भारतीय
रंगपुर राइडर्स के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर महमूदूल्लाह की कप्तानी वाली खुल्ना टाइटंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। खुल्ना टाइटंस ने नजमुल हुसैन के 44 और डेविड वीज के नाबाद 35 रन की बदौलत 6 विकेट पर 181 रन बनाए।
पढ़ें: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, टेलर 24 रन बनाकर आउट
रंगपुर राइडर्स की ओर से फरहाद रजा ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंगपुर राइडर्स ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 183 रन बनाए। रंगपुर राइडर्स की ओर से गेल ने 40 गेंदों पर दो चौकों और 5 छक्कों की मदद से अर्धशतक लगाया वहीं हेल्स ने 29 गेंदों पर आठ चौकों और 3 छक्कों की मदद से हाफ सेंचुरी जड़ी।
एबी डिविलियर्स ने 25 गेंदों पर तीन चौकों और 4 छक्कों की मदद से 41 रन की पारी खेली वहीं रिली रोसो ने तीन गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए। खुल्ना टाइटंस की ओर से याशिर शाह ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। इस जीत से रंगपुर राइडर्स की टीम 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है जबकि खुल्ना के आठ मैचों से दो अंक हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले क्रम यानी सातवें नंबर पर है।