BPL: ढाका डाइनामाइट्स की जीत में चमके हजरतुल्लाह जजई और रुबेल

राजशाही किंग्‍स के कप्‍तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली टीम ढाका डाइनामाइट्स को पहले बल्‍लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 06, 2019, 01:27 PM IST

Published On Jan 06, 2019, 01:27 PM IST

Last UpdatedJan 06, 2019, 01:27 PM IST

Hazratullah-Zazai @ Afghanistan Cricket Board (file image)

ओपनर हजरतुल्लाह जजई की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी के बाद पेसर रुबेल हुसैन  की घातक गेंदबाजी की बदौलत ढाका डाइनामाइट्स ने राजशाही किंग्‍स को 83 रन से हराकर बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में धमाकेदार जीत से शुरुआत की है।

पढ़ें: स्टार्क, कमिंस, हेज़लवुड के प्रदर्शन से निराश मिशेल जॉनसन ने कहा, नए गेंदबाजों को मौका दें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजशाही किंग्‍स के कप्‍तान मेहदी हसन मिराज ने टॉस जीतकर शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली टीम ढाका डाइनामाइट्स को पहले बल्‍लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। ढाका डाइनामाइट्स ने जजई के 41 गेंदों पर खेली गई 78 रन की पारी की बदौलत 8 विकेट पर 189 रन बनाए।

जजई ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 7 छक्‍के लगाए। सुनील नारायण ने 28 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली वहीं शुवागाटा होम ने 14 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। आंद्रे रसेल 19 गेंदों पर 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पढ़ें: 30 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को घर पर फॉलोऑन देने वाली पहली टीम बना भारत

राजशाही किंग्‍स की ओर से अराफात सनी ने 23 रन देकर सबसे अधिक दो विकेट लिए।

190 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी राजशाही किंग्‍स की पूरी टीम 18.2 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई। राजशाही के सिर्फ तीन बल्‍लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। अराफात सनी ने सबसे अधिक 18 रन बनाए।

ढाका की ओर से रुबेल हुसैन ने 7 रन देकर सबसे अधिक 3 विकेट लिए।

Editor's Pick