- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh Premier League: Hazratullah Zazai, Shakib Al Hasan shines as Dhaka Dynamites Crush Khulna Titans by 105 runs
BPL: ढाका डाइनामाइट्स की जीत में चमके हजरतुल्लाह जजई और शाकिब
ढाका डाइनामाइट्स की ओर से शाकिब अल हसन ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए।
Published On Jan 09, 2019, 10:09 AM IST
Last UpdatedJan 09, 2019, 10:09 AM IST
Hazratullah-Zazai (Credit: Afghanistan Cricket Board)
ओपनर हजरतुल्लाह जजई की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी के बाद कप्तान शाकिब अल हसन की शानदार गेंदबाजी के दम पर ढाका डाइनामाइट्स ने खुल्ना टाइटंस को 105 रन से रौंदकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का ऐलान, पुकोवस्की पहली बार टीम में
ढाका डाइनामाइट्स की ओर से रखे गए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुल्ना टाइटंस की टीम 13 ओवर में 87 रन पर ढेर हो गई। खुल्ना टाइटंस के सिर्फ 3 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।
जुनैद सिद्दीकी ने 16 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से सबसे अधिक 31 रन की पारी खेली। अरिफुल हक 19 रन पर नाबार रहे जबकि नजमुल हुसैन ने 13 रन बनाए।
ढाका डाइनामाइट्स की ओर से शाकिब अल हसन ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। सुनील नरायण ने 3 ओवर में 20 रन देकर दो वहीं शुवागाटा होम और मोहोर शेख के खाते में एक-एक विकेट गया।
पढ़ें; हरमनप्रीत का बल्ला खामोश फिर भी सिडनी थंडर को मिली जीत
इससे पहले खुल्ना टाइटंस के कप्तान महमूदुल्लाह ने टॉस जीतकर ढाका डाइनामाइट्स टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ढाका ने हजरतुल्लाह जजई के 36 गेंदों पर खेली गई 57 रन की पारी की बदौलत 6 विकेट पर 192 रन बनाए थे।
जजई ने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। रॉनी तालुकदार ने 18 गेंदों पर 28 जबकि किरोन पोलार्ड ने 22 गेंदों पर 25 रन बनाए। पोलार्ड ने इस दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए।
खुल्ना टाइटंस की ओर से वीज और स्टर्लिंग ने दो-दो विकेट लिए।