BPL : चटगांव विकिंग्स के हुए अनुभवी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम
विकेटकीपर मुशफिकुर को छोड़ अन्य फ्रेंचाइजी ने बड़े नाम आइकर खिलाडि़यों को रिटेन किया।
Published On Oct 28, 2018, 02:35 PM IST
Last UpdatedOct 28, 2018, 02:35 PM IST
Chittagong Vikings © Getty Images (file image)
बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में चटगांव विकिंग्स की ओर से खेलेंगे।
मुशफिकुर को रविवार को बीपीएल प्लेयर्स ड्राफ्ट के जरिए फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा। इस बल्लेबाज को राजशाही किंग्स ने रिलीज कर दिया था। मुशफिकुर ने हाल में संपन्न एशिया कप में 90 गेंदों पर 144 रन की अश्विसनीय पारी खेली थी।
विकेटकीपर मुशफिकुर को छोड़ अन्य फ्रेंचाइजी ने बड़े नाम आइकर खिलाडि़यों को रिटेन किया। इन खिलाडि़यों में मशरफे मुर्तजा, तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन और महमूदूल्लाह रियाद आदि शामिल हैं।
इस साल मुशफिकुर बांग्लादेश के लिए टी-20 में सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 2018 में 13 मैचों में 39 की औसत से कुल 390 रन बनाए हैं।
एक दिन पहले ही रंगपुर राइडर्स ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को अपने साथ जोड़ा था।
बीपीएल 2018-19 की शुरुआत अगले साल 5 जनवरी से होगी। डिविलियर्स उस टीम का हिस्सा होंगे जिसमें वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल और इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स पहले से ही मौजूद हैं।
रंगपुर राइडर्स टीम में बांग्लादेश के ऑलराउंडर मशरफे मुर्तजा, नजमुल इस्लाम और मोहम्मद मिथुन भी मौजूद हैं। एक दिन पहले सिल्हट सिक्सर्स ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर और नेपाल के युवा प्रतिभावान स्पिनर संदीम लामिछाने को अपने साथ जोड़ा था।
रंगपुर राइडर्स पिछली बार की चैंपियन है। पिछली बार गेल ने इस टीम के लिए 69 गेंदों पर 146 रन की धमाकेदार पारी खेली थी जिसमें 18 छक्के शामिल थे। टीम ने इस बार उन्हें रिटेन किया है।