• Home
  • News
  • Bangladesh Premier League: Mushfiqur Rahim star as Chittagong Vikings wins over Rajshahi Kings

BPL: कप्‍तान मुशफिकुर रहीम के अर्धशतक से जीता चटगांव विकिंग्‍स

राजशाही किंग्‍स की ओर से अराफात सनी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्‍होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 24, 2019, 12:10 PM IST

Published On Jan 24, 2019, 12:10 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2019, 12:10 PM IST

mushfiqur-rahim © AFP (file image)

कप्‍तान मुशफिकुर रहीम (नाबाद64) की अर्धशतकीय पारी के दम पर चटगांव विकिंग्‍स ने राजशाही किंग्‍स को हराकर बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अपनी छठी जीत दर्ज की।

पढ़ें: द. अफ्रीका के जोहान बोथा का क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास की घोषणा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजशाही की ओर से रखे गए 158 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी चटगांव विकिंग्‍स ने 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए। चटगांव की ओर से मुशफिकुर रहीम ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 46 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्‍के लगाए जबकि मोसादेक हुसैन ने 26 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्‍के लगाए।

पढ़ें: पाक के खिलाफ द. अफ्रीकी टीम में स्‍टेन और डी कॉक की वापसी

राजशाही किंग्‍स की ओर से अराफात सनी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्‍होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

इससे पहले राजशाही किंग्‍स ने 5 विकेट पर 157 रन बनाए थे। उसकी ओर से ओपनर लॉरी इवांस ने 56 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 74 रन बनाए थे जबकि क्रिस्टियन जोंकर ने नाबाद 36 रन बनाए। रेयान टेन डोशेट ने 20 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली।

चटगांव विकिंग्‍स की ओर से खालिद अहमद ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।

Editor's Pick