BPL: कोमिला विक्‍टोरियंस की जीत में चमके आफरीदी और तमीम इकबाल

कोमिला विक्‍टोरियंस ने मौजूदा सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उसे चार में जीत जबकि दो में हार नसीब हुई है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 19, 2019, 02:51 PM IST

Published On Jan 19, 2019, 02:51 PM IST

Last UpdatedJan 19, 2019, 02:51 PM IST

Shahid Afridi © Getty Images

अनुभवी शाहिद आफरीदी (35/3) की शानदार गेंदबाजी के बाद विस्‍फोटक ओपनर तमीम इकबाल (73) की अर्धशतकीय पारी के दम पर कोमिला विक्‍टोरियंस ने खुल्‍ना टाइटंस को 3 विकेट से हराकर बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अपनी चौथी जीत दर्ज की।

पढ़ें:  ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में खेलने को तैयार हैं पीटर हैंड्सकॉम्ब

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोमिला विक्‍टोरियंस के कप्‍तान इमरुल कायेस ने टॉस जीतकर महमूदुल्‍लाह की अगुवाई वाली खुल्‍ना टाइटंस टीम को पहले बल्‍लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टाइटंस ने ओपनर जुनैद सिद्दीकी के 41 गेंदों पर खेली गई 70 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 181 रन बनाए।

कोमिला विक्‍टोरियंस की ओर से शाहिद आफरीदी के अलावा तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने दो विकेट लिए।

पढ़ें: हार्विक के शतक और पुजारा, जैक्‍सन के अर्धशतक से सौराष्‍ट्र सेमीफाइनल में

182 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी कोमिला विक्‍टोरियंस की टीम ने 2 गेंद बाकी रहते 7 विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीत लिया। तमीम ने 42 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्‍के की मदद से 73 रन बनाए जबकि अनामुल हक ने 37 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।

इमरुल कायेस ने 11 गेंदों पर 28 रन बनाए वहीं थिसारा परेरा ने 7 गेंद पर नाबाद 18 रन बनाए। शाहिद आफरीदी ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए। खुल्‍ना टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज जुनैद खान ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। तमीम को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोमिला विक्‍टोरियंस ने मौजूदा सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं जिसमें उसे चार में जीत जबकि दो में हार नसीब हुई है। आठ अंक लेकर कोमिला विक्‍टोरियंस की टीम टॉप पर चल रही ढाका डाइनामाइट्स के बाद दूसरे नंबर पर है।

Editor's Pick