भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश, आईसीसी का अल्टीमेटम ठुकराया
भारत में टी-20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश, बीसीबी ने कहा- हमें उम्मीद है आईसीसी न्याय करेगा
आईसीसी ने बुधवार को मीटिंग में बांग्लादेश को एक दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, जिसके बाद बांग्लादेश सरकार ने यह फैसला लिया है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 22, 2026 6:33 PM IST
Bangladesh cricket team
बांग्लादेश की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप भारत में नहीं लेने का फैसला लिया है. आईसीसी के अल्टीमेटम के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बैठक के बाद इसका फैसला लिया. आईसीसी ने बांग्लादेश को भारत में खेलने या टूर्नामेंट से बाहर होने का अल्टीमेटम दिया था. इसका मतलब अब साफ है कि बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है.
ढाका में BCB की बांग्लादेश के क्रिकेटरों और सरकार के खेल सलाहकार के बीच मीटिंग के बाद, बांग्लादेश का रुख नहीं बदला है, वे भारत में अपने T20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलना चाहते हैं, और चाहते हैं कि उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका में खेले जाएं मुकाबले: बीसीबी
BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हम श्रीलंका में खेलने की अपनी योजना के साथ ICC के पास वापस जाएंगे, उन्होंने हमें 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कोई ग्लोबल बॉडी ऐसा नहीं कर सकती, यह उनका नुकसान होगा, आईसीसी श्रीलंका को को-होस्ट कह रही है, वे को-होस्ट नहीं हैं, यह एक हाइब्रिड मॉडल है.
हमने भारत नहीं जाने का फैसला लिया है: आसिफ नज़रुल
सरकारी खेल सलाहकार आसिफ नज़रुल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ICC हमें श्रीलंका में खेलने का मौका देगी, यह हमारी सरकार है जिसने भारत न जाने का फैसला किया है. बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ बैठक के बाद घोषणा की कि आईसीसी का रुख उन्हें स्वीकार्य नहीं है.
‘भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का खतरा अब भी बना हुआ है’
नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा और स्पष्ट किया कि देश भारत में मैच नहीं खेलेगा. उन्होंने कहा, हालांकि हमारे क्रिकेटरों ने विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने के लिए कड़ी मेहनत की है लेकिन भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का खतरा अब भी बना हुआ है, यह चिंता किसी काल्पनिक विश्लेषण पर आधारित नहीं है. उन्होंने कहा, हम इस बात से आश्वस्त नहीं हैं कि वे हमारी पूरी टीम, पत्रकारों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं.
‘हमने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है, आईसीसी न्याय करेगा’
उन्होंने कहा, हमने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है, हमारी टीम तैयार है, हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमारे वास्तविक सुरक्षा जोखिमों पर विचार करके हमें श्रीलंका में खेलने की इजाजत देकर न्याय करेगा.
बांग्लादेश को भारत में चार मैच (तीन कोलकाता में और एक मुंबई में) खेलने हैं. देश ने सुरक्षा चिंताओं को तब उठाया जब तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देशों पर ‘चारों ओर हो रहे घटनाक्रमों’ के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर कर दिया गया था. नजरुल ने कहा, टूर्नामेंट में नहीं खेलने से होने वाले नुकसान को खिलाड़ियों, दर्शकों और पत्रकारों को एक जोखिम भरी क्षेत्रीय राजनीतिक स्थिति में धकेलने से होने वाली संभावित आपदा के साथ तुलनात्मक रूप से देखना बेहद महत्वपूर्ण है, यह सरकार का निर्णय है क्योंकि विदेश में नागरिकों की सुरक्षा का निर्धारण करना देश की जिम्मेदारी है.
बता दें कि आईसीसी की बोर्ड मीटिंग के बाद, ICC ने BCB की सुरक्षा चिंताओं को खारिज कर दिया और कहा कि अगर बांग्लादेश भारत में खेलने से इनकार करता रहा, तो उसे T20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया जाएगा.
टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की होगी एंट्री !
अगर बांग्लादेश की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होती है तो उसकी जगह टी-20 वर्ल्ड कप की एंट्री हो सकती है. स्कॉटलैंड को रैंकिंग के आधार पर जगह दी जाएगी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.