• Home
  • News
  • Bangladesh retain Courtney Walsh as interim coach for Afghanistan series

अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज के लिए बांग्लादेश ने वाल्श को अंतरिम कोच बरकरार रखा

अक्तूबर में चंद्रिका हाथुरूसिंघा के हटने के बाद से बांग्लादेश की टीम बिना मुख्य कोच के खेल रही है।

Edited By : Press Trust of India |May 27, 2018, 06:51 PM IST

Published On May 27, 2018, 06:51 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2018, 06:51 PM IST

courtney walsh © AFP

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में राष्ट्रीय टीम के लिए अंतरिम कोच कर्टनी वाल्श को बरकरार रखा है। क्रिकेट बोर्ड ने आज इसकी जानकारी दी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/andy-flower-says-ipl-hinders-english-players-first-class-cricket-development-716198″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अक्तूबर में चंद्रिका हाथुरूसिंघा के हटने के बाद से बांग्लादेश की टीम बिना मुख्य कोच के खेल रही है। वाल्श को मार्च में श्रीलंका में टी- 20 त्रिकोणीय सीरीज से पहले अंतरिम कोच बनाया गया था जिसके बाद टीम इसके फाइनल्स में पहुंची थी और भारत से हार गई थी।

अफगानिस्तान तीन से सात जून तक भारत के देहरादून में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिये बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। यह सीरीज अफगानिस्तान के लिए अभ्यास मैच का भी काम करेगी जो 14 जून से बेंगलुरू में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और कोच गैरी कर्स्टन को जुलाई में शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से पहले कोच ढूंढने के लिए सलाहकार नियुक्त किया था। बोर्ड ने आज वाल्श को अफगानिस्तान सीरीज के लिए अंतरिम कोच नियुक्त किया।

55 साल के वाल्‍स बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के साथ बतौर बॉलिंग कोच 2016 से काम कर रहे हैं। बांग्‍लादेश ने वेस्‍टइंडीज के इस पूर्व कप्‍तान के मार्गदर्शन में त्रिकोणीय सीरीज में दो मैच जीते थे और दोनों श्रीलंका के खिलाफ थे। हालांकि फाइनल में बांग्‍लादेश को भारत से हार का सामना करना पड़ा था।

Editor's Pick