add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

T20 World Cup के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, जानें किसे मिली जगह, कौन होगा कप्तान ?

बांग्लादेश ने हर T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है लेकिन अभी तक सेमीफाइनल या उससे आगे नहीं पहुंच पाया है. वह सात फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 4, 2026 1:48 PM IST

Bangladesh Squad for T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है. विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास टीम के कप्तान होंगे. सात फरवरी को बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलेगी.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान पर निर्भर करेगी, जिसमें तंजीद हसन और परवेज हुसैन एमोन उनका साथ देंगे. एशियाई टीम में एक अच्छी गेंदबाजी अटैक है, जिसकी अगुवाई अनुभवी मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद करेंगे. मेहदी हसन,नसुम अहमद और रिशाद हुसैन मैच का रुख पलटने और बांग्लादेश को टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार बनाने में अहम योगदान देंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सात फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच

बांग्लादेश को ग्रुप C में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के साथ रखा गया है. 7-20 फरवरी के बीच कुल 40 ग्रुप मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर ग्रुप से टॉप दो टीमें टूर्नामेंट के सुपर एट चरण में पहुंचेंगी जो 21 फरवरी से शुरू होगा. बांग्लादेश ने हर T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है लेकिन अभी तक सेमीफाइनल या उससे आगे नहीं पहुंच पाया है. वह सात फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे.

सुपर आठ के खत्म होने पर टॉप चार टीमें इवेंट के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी, सेमीफाइनल कोलकाता/कोलंबो और मुंबई में होंगे, जिसके बाद 8 मार्च को अहमदाबाद/कोलंबो में फाइनल खेला जाएगा.

बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के बीच BCCI के मुस्तफिजुर रहमान को IPL से रिलीज करने के हालिया फैसले के बाद, BCB ने बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है। हालांकि, ICC ने अभी तक इस अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम:

लिटन कुमार दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन एमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद तंजीम, हसन साकिब, तस्कीन अहमद, सैफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/