add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने पर भड़का बांग्लादेश, अब आईसीसी से की यह डिमांड

बांग्लादेश के सरकारी सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा है कि मैंने सूचना और प्रसारण सलाहकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में IPL का प्रसारण भी सस्पेंड कर दिया जाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 4, 2026 10:19 AM IST

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का गुस्सा फूट पड़ा है. बीसीसीआई की इस कार्रवाई के बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को उसके खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि देश के T20 वर्ल्ड कप लीग मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की जाए, क्योंकि उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं.

शाहरुख खान की IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को BCCI के फरमान के बाद रिलीज कर दिया, जिन्हें पिछले महीने अबू धाबी में हुई नीलामी में बोली की जंग के बाद 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस घटनाक्रम के बाद एक इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग के बाद BCB अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने कोई सार्वजनिक टिप्पणी करने से परहेज किया. हालांकि सरकारी सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा कि उन्होंने बोर्ड को जय शाह की अगुवाई वाली ICC से बांग्लादेश के चार लीग मैच – तीन कोलकाता में और एक मुंबई में – श्रीलंका में शिफ्ट करने के लिए कहा है.

‘भारत जाने में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती बांग्लादेश की टीम’

नजरुल ने अपने फेसबुक पेज पर बंगाली में लिखा, खेल मंत्रालय के प्रभारी सलाहकार के तौर पर, मैंने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को निर्देश दिया है कि पूरे मामले को लिखित में दें और ICC को समझाएं. बोर्ड को यह साफ करना होगा कि अगर कोई बांग्लादेशी क्रिकेटर कॉन्ट्रैक्ट में होने के बावजूद, भारत में नहीं खेल सकता,तो बांग्लादेश की नेशनल टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाने में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती.

‘बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं’

उन्होंने आगे लिखा, मैंने बोर्ड को यह भी निर्देश दिया है कि औपचारिक रूप से अनुरोध करें कि बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं. बांग्लादेश के चार लीग वेस्टइंडीज (7 फरवरी), इटली (9 फरवरी), इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में और उसके बाद उनका आखिरी मैच नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में है.

यह कहना आसान है,करना मुश्किल: बीसीसीआई सूत्र

हालांकि BCCI के एक सूत्र ने जोर देकर कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने में सिर्फ एक महीना बचा है, ऐसे में यह बदलाव लगभग नामुमकिन है. बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, आप किसी की मर्जी और सनक पर मैच नहीं बदल सकते, यह लॉजिस्टिक्स के हिसाब से बहुत मुश्किल है,विरोधी टीमों के बारे में सोचिए, उनके हवाई टिकट, होटल बुक हो चुके हैं, साथ ही, सभी दिनों में तीन-तीन मैच हैं, जिसका मतलब है कि एक मैच श्रीलंका में है, ब्रॉडकास्ट क्रू भी है,इसलिए यह कहना आसान है,करना मुश्किल.

बांग्लादेश में IPL का नहीं होगा प्रसारण

नज़रुल ने यह भी कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) के सलाहकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में IPL का प्रसारण सस्पेंड कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि मैंने सूचना और प्रसारण सलाहकार से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि बांग्लादेश में IPL का प्रसारण भी सस्पेंड कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में बांग्लादेशी क्रिकेट, क्रिकेटरों या खुद बांग्लादेश का कोई अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, गुलामी के दिन खत्म हो गए हैं.

‘मुस्तफिजुर का कॉन्ट्रैक्ट क्यों रद्द किया गया जवाब दे बीसीसीआई’

BCB सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर PTI को बताया, BCB ने भारत के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल इसलिए घोषित किया था क्योंकि सकारात्मक माहौल था,लेकिन अब हमें भारतीय बोर्ड से आधिकारिक पुष्टि चाहिए कि मुस्तफिजुर का कॉन्ट्रैक्ट क्यों रद्द किया गया. अब तक BCCI ने BCB को आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया है,आधिकारिक बातचीत के बाद ही BCB आगे की कार्रवाई तय करेगा.