• Home
  • News
  • Bangladesh to visit zimbabwe for all format series

जिम्बाब्वे को मिला तोहफा, बांग्लादेश तीनों फॉर्मेट के लिए करेगी दौरा

बांग्लादेश की टीम जून और जूलाई में मल्टी-फॉर्मेट द्विपक्षीय सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे।

Edited By : Ansh Kapoor |May 22, 2026, 07:10 PM IST

Published On May 22, 2026, 07:10 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2026, 07:10 PM IST

ZIM VS BAN

ZIM VS BAN

नई दिल्ली: पाकिस्तान को अपने घर में हाल ही में 2-0 से टेस्ट सीरीज हराने वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम जून-जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने इस दौरे की पुष्टि की है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने जताई खुशी

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि बांग्लादेश की टीम जून और जूलाई में मल्टी-फॉर्मेट द्विपक्षीय सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। इस दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर आ रही है। हमें उम्मीद है कि यह सभी फॉर्मेट में एक बहुत ही मुकाबले वाली और रोमांचक सीरीज होगी। यह दौरा हमारे लिए बहुत अहम है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद, हमारे घरेलू मैदानों पर एक बार फिर टॉप-लेवल का इंटरनेशनल क्रिकेट लौट रहा है। बताया कि टिकट और ब्रॉडकास्ट से जुड़ी जानकारी बाद में दी जाएगी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या बोले मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी?

बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी ने कहा, “हमारे समर्थकों के पास उन उपलब्धियों पर गर्व करने की हर वजह है जो हमने हाल के महीनों में हासिल की हैं। हम एक बार फिर हरारे और बुलावायो में फैंस को टीम का हौसला बढ़ाते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर क्विंटन फ्रेंड, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले सीनियर पुरुष नेशनल टीम के साथ कंसल्टेंट बॉलिंग कोच के तौर पर काम करेंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज इस साल जिम्बाब्वे की पहली घरेलू सीरीज होगी। साथ ही, यह आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण तक पहुंचने के उनके ऐतिहासिक सफर के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। जिम्बाब्वे ने आखिरी बार 2022 में बांग्लादेश की मेजबानी की थी। उस दौरे पर जिम्बाब्वे वनडे और टी20 सीरीज में 2-1 से विजयी रही थी। पिछले साल बांग्लादेश में हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी दोनों टीमें आमने-सामने थीं। यह सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। जिम्बाब्वे ने पहले मैच में तीन विकेट से जीत हासिल की थी – यह चार साल में टेस्ट क्रिकेट में उसकी पहली जीत थी।

दौरे की शुरुआत 28 जून से 2 जुलाई तक हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले टेस्ट मैच से होगी। तीन वनडे मैच 6, 9 और 11 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें बुलावायो जाएंगी, जहां क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में 15, 17 और 19 जुलाई को टी20 सीरीज खेली जाएगी।

Editor's Pick