पाकिस्तान दौरे के लिए बांग्लादेशी टी20 टीम का ऐलान

सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से इंकार कर दिया था।

Edited By : India.com Staff |Jan 18, 2020, 04:47 PM IST

Published On Jan 18, 2020, 04:47 PM IST

Last UpdatedJan 18, 2020, 04:47 PM IST

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को पाकिस्तान दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। महमदुल्लाह की कप्तानी में बांग्लादेश का ये 15 सदस्यीय स्क्वाड 24 जनवरी से लाहौर में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा।

आईसीसी के लगाए बैन की वजह से शाकिब अल हसन पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं और बांग्लादेश के दूसरे अनुभवी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम ने दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के जरिए बल्लेबाज तमीम इकबाल और तेज गेंदबाज रुबेल होसेन टीम में वापसी कर रहे हैं। साथ ही 20 साल के हसन महमूद को डेब्यू करने का मौका मिला है।

मुश्फिकुर रहीम ने बताया पाकिस्तान ना जाने का कारण, कहा- मेरे परिवार को लगता है डर

टीम का ऐलान करते हुए बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनहजुल आब्दीन ने कहा, “तमीम को लेकर चोट की शिकायत थी लेकिन उसे क्लीन चिट मिल गई और हमें उसे वापस देखकर खुशी है। टीम के अनुभवी खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में हमें उसके जैसे सीनियर खिलाड़ी चाहिए।”

रुबेल के बारे में उन्होंने कहा, “जहां तक रूबेल की बात है वो पिछले एक साल से राष्ट्रीय टीम से अंदर-बाहर होता रहा है लेकिन बीपीएल में वो लगातार एक ही एरिया में गेंदबाजी कर रहा था और हमने उसे दूसरों के ऊपर प्रायिकता था क्योंकि उसके पास अनुभव है जो कि पाकिस्तान के नाम आएगा।”

पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हसन के बारे में आब्दीन ने कहा, “हसन फिलहाल हमारा सबसे तेज गेंदबाज है और हमने उसकी गति को देखने के लिए उसे स्क्वाड में शामिल किया है। हमें लगता है कि अगर उसे ड्रेमिंग रूम में समय बिताने का मौका मिलेगा तो वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव झेलना जल्दी सीख जाएगा।”

मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से किया इंकार

सीरीज का पहला टी20 मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा खेल क्रमश: 25 और 27 जनवरी को होगा। तीनों टी20 मैच लाहौर में ही खेले जाएंगे। जिसके बाद बांग्लादेश टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने के लिए 7 फरवरी को लाहौर लौटेगी।

स्क्वाड: महमूदुल्लाह (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन, लिट्टन दास, मोहम्मद मिथुन, आफिफ हुसैन, मेहदी हसन, अमीनुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, शफीउल इस्लाम, अल-अमीन होसेन और रुबेल होसेन, हसन महमूद।

Editor's Pick