add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

श्रीलंका दौरे से बाहर हुए चोटिल मशरफे मुर्तजा, तमीम इकबाल बने कप्तान

बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट आई है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - July 20, 2019 8:23 AM IST

श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान करने के चार दिन बाद बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के कप्तान मशरफे मुर्तजा चोटिल होकर इस दौरे से बाहर हो गए हैं। शेए-ए-बांग्ला स्टेडियम में अभ्यास के दौरान मुर्तजा के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट आई।

मुर्तजा की गैर मौजूदगी में शीर्ष क्रम बल्लेबाज तमीम इकबाल को टीम की कमान सौंपी गई हैं। वहीं मुर्तजा के विकल्प के तौर पर तेज गेंदबाज तस्किन अहमद को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुर्तजा की चोट के बारे में टीम के फीजियो देवाशीष चौधरी ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा, “आज अभ्यास के दौरान मुर्तजा के बाएं हैमट्रिंग में चोट आई है। जिसके बाद तुरंत ही उनका एमएसके स्कैन कराया गया, जिसमें ग्रेड ए की इंजरी सामने आई। इस वजह से उसे एक महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहने के लिए कहा गया है।”

श्रीलंका दौरे शाकिब अल हसन, लिटन दास को दिया गया आराम

विश्व कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की अहमियत और बढ़ गई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज 26 से 31 जुलाई तक श्रीलंका में खेली जाएगी।