add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेश में हो रही ट्राई सीरीज से बाहर हुए एंजेलो मैथ्यूज

हैमस्ट्रिंग की वजह से मैथ्यूज बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ हो रही वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - January 21, 2018 1:08 PM IST

हैमस्ट्रिंग इंजरी एंजेलो मैथ्यूज के खेल को लगातार प्रभावित कर रही है। एक बार फिर इस चोट की वजह से मैथ्यूज को बांग्लादेश में चल रही ट्राई सीरीज से बाहर होना पड़ा है। मैथ्यूज कम से कम से तीन हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। बता दें कि पिछले साल श्रीलंका की कप्तानी से इस्तीफा दे चुके मैथ्यूज को एक बार फिर सीमित ओवर फॉर्मेट की कप्तानी का जिम्मा सौंप दिया गया है। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में मैथ्यूज के चोटिल होने की वजह से दिनेश चांदीमल ने कप्तानी की थी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-bcci-announced-full-list-of-player-for-auction-679592″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

क्रिकबज में छपी एक खबर के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि, “एंजेलो रीहैब और आराम करने के लिए कोलंबो वापस आएंगे। हम उनकी फिटनेस को देखकर ही बता पाएंगे कि वो वापस टीम से कब जुड़ पाएंगे। हम देखेंगे और कोशिश करेंगे कि वो टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले सकें लेकिन फिलहाल तो इसकी कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।”

गौरतलब है कि श्रीलंका टीम के पास सदीरा समरविक्रमा के रूप में विकल्प मौजूद है लेकिन किसी कारणवश टीम मैनेजमेंट समरविक्रमा को ट्राई सीरीज खेलने बांग्लादेश नहीं भेजना चाहता है। उनका कहना है कि, “हम इस दौरे पर 16 खिलाड़ियों के साथ गए थे और अब केवल 15 खिलाड़ी बचे हैं। हमें पूरा यकीन है कि मैनेजमेंट इतने खिलाड़ियों के साथ आसानी से काम कर सकेगा।”