This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए प्रतिबंधित किए गए संजीत शाह
संजीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 8 ओवर किए थे जिसमें उन्होंने 30 रन दिए
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - February 1, 2016 12:26 PM IST


बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज संजीत शाह पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के चलते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। परिणामस्वरूप शाह अब बांग्लादेश की मेजबानी में चल रहे यू-19 विश्व कप में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने शाह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया है। बांग्लादेश के लिए यह काफी बुरी खबर है क्योंकि शाह टीम के मुख्य गेंदबाज थे। बुधवार को विश्व कप के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए पहले मैच में उन पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का आरोप लगा था। ये भी पढ़ें: इस साल भी मेरी टीम टी 20 विश्व कप में जीत हासिल करे: डैरेन सैमी
आईसीसी ने टीम प्रबंधक को इसकी जानकारी शानिवार रात को ही दे दी थी ताकि रविवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में उनसे गेंदबाजी नहीं कराई जाए। मैच के अंपायरों ने आधिकारिक रूप से शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद आईसीसी की समीक्षा समिति ने उनके एक्शन के वीडियो को देखा और पाया कि उनकी कोहनी कई बार 15 डीग्री से ज्यादा घूमती है। ये भी पढ़ें: India vs Nepal, लाइव अपडेट्सः नेपाल ने भारत के सामने 170 रनों का लक्ष्य रखा
नियमों के मुताबिक उन्हें आईसीसी द्वारा अनुमोदित प्रयोगशाला में परीक्षण से पहले अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार करना होगा। संजीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 8 ओवर किए थे जिसमें उन्होंने 30 रन दिए।
बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीकी टीम पर 43 रनों से जीत हासिल की थी। बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 50 ओवर में 240 रन की बनाए । जवाब में उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 197 रनों पर ऑल आउट हो गई।
TRENDING NOW
