BAN VS AFG Warm Up Match: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 62 रन से हराया

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 161 रन का लक्ष्य रखा था, बांग्लादेश की टीम 98 रन ही बना सकी.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 17, 2022, 03:26 PM IST

Published On Oct 17, 2022, 03:26 PM IST

Last UpdatedOct 17, 2022, 03:26 PM IST

BAN VS AFG (Photo-ICC Twitter page)

टी-20 विश्व कप 2022 के वॉर्मअप मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 62 रन से हरा दिया. सोमवार को खेले गए तीसरे वॉर्मअप मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए इब्राहिम जदरान के 46 रन, कप्तान मो. नबी के 17 गेंद में 41 रन और रहमनुल्लाह गुरबाज के 19 गेंद में 27 रन की मदद से अफगानिस्तान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने तीन विकेट लिए. हसन महमूद और शाकिब अल हसन को दो-दो सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन ही बना सकी. मेंहदी हसन ने 16 रन, नजमुल होसैन ने 12 रन और नुरूल हसन ने 13 रन का योगदान दिया. अफगानिस्तान के लिए फजल हक फारूकी ने तीन ओवर में एक मेडन के साथ नौ रन देकर तीन विकेट लिए.

प्लेइंग-11:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान:

मोहम्मद नबी (कप्तान), राशिद खान, रहमनुल्लाह गुरबाज़, नजीबुल्लाह ज़दरान, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद, फज़लहक फारूकी, हजरतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, क़ैस अहमद, सलीम सफ़ी और उस्मान गनी

बांग्लादेश:

शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल हुसैन शंटो, सौम्य सरकार, लिटन दास, अफिफ हुसैन, यासिर अली चौधरी, मुसादेक हुसैन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, नसुम अहमद और इबादत हुसैन.

 

 

Editor's Pick