- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh vs Afghanistan, Only Test: Rashid Khan’s half century steers Afghanistan to 342
चटगांव टेस्ट: रहमत शाह के शतक की मदद से अफगानिस्तान ने बनाए 342 रन
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पूर्व कप्तान असगर अफगान और मौजूदा कप्तान राशिद खान ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली।
Published On Sep 06, 2019, 01:58 PM IST
Last UpdatedSep 06, 2019, 01:58 PM IST
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान (Twitter)
मेहमानों के लिए तेज गेंदबाज यासिर अहमदजई ने पारी के पहले ही ओवर में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमैन इस्लाम को शून्य पर आउट कर दिया जिससे मेजबान टीम का स्कोर दूसरे दिन लंच तक एक रन पर एक विकेट हो गया।
राशिद ने इससे पहले अफगानिस्तानी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी उठाते हुए 61 गेंद में तेजी से 51 रन की पारी खेली क्योंकि टीम ने पांच विकेट पर 271 रन से खेलते हुए जल्द ही कुछ विकेट गंवा दिए।
रहमत शाह का ऐतिहासिक शतक, अफगानिस्तान की अच्छी शुरूआत
पूर्व कप्तान असगर अफगान अपने रात के 88 रन के स्कोर में केवल चार रन ही जोड़ सके और स्पिनर ताईजुल इस्लाम को विकेट दे बैठे।
स्पिनर राशिद खान के पहले टेस्ट अर्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान ने शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट की पहली पारी में 342 रन बनाए।
Also Read
'यह भूकंप प्रभावितों के लिए...', स्टार ऑलराउंडर ने बताया अफगानिस्तान के लिए Asia Cup जीतना क्यों है जरूरी?
Also Read
SL vs AFG: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी श्रीलंका, अफगानिस्तान के लिए होगी कड़ी चुनौती
Also Read
राशिद खान को मिली कप्तानी, त्रिकोणीय सीरीज में होगा असली टेस्ट