- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh vs Afghanistan Tri Series Final abandoned
टी-20 ट्राई सीरीज के संयुक्त विजेता बने बांग्लादेश और अफगानिस्तान
भारी बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो सका। बाद में फाइनल मुकाबले को रद्द करना पड़ा
Published On Sep 25, 2019, 11:33 AM IST
Last UpdatedSep 25, 2019, 11:33 AM IST
Shakib Al Hasan with Rashid Khan@Twitter
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को खेला जाने वाला त्रिकोणीय टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका।
पढ़ेें: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में मिली राष्ट्रध्यक्षों जैसी सुरक्षा
मैच अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे मैच को रद्द घोषित कर दिया क्योंकि बारिश के थमने की आसार नजर नहीं आ रहे थे। मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
पढ़ें: सट्टेबाजी के आरोप में KPL टीम के मालिक अशफाक गिरफ्तार
बांग्लादेश ने लीग में खेले अपने चार मैचों में से 3 जीते थे जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अपने अंतिम दो मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया था।
इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का खेलन संदिग्ध था क्योंकि राशिद को चटगांव में खेले गए सीरीज के आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश की पारी के दौरान आठवें ओवर में बाउंड्री रोकने की कोशिश में बाएं हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। वो काफी ज्यादा तकलीफ में थे और फीजियो के साथ तुरंत ही मैदान से बाहर चले गए।
हालांकि चार ओवर के बाद राशिद वापस लौट आए। उन्होंने गेंदबाजी जारी रखी और तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। फाइनल से पूर्व राशिद ने कहा था कि हम खुद की बजाय देश के लिए अधिक सोचते हैं।