- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh vs Australia, 2nd Test Day-1: Visitors 253/6 at stumps
चटगांव टेस्ट: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया पर हावी बांग्लादेश, स्कोर- 253/6
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लायन ने 5 विकेट झटके
Published On Sep 04, 2017, 05:01 PM IST
Last UpdatedSep 04, 2017, 05:01 PM IST

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 253 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने तक मुशफिकुर रहीम (62) और नासिर होसैन (19) रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन लायन ने सबसे ज्यादा (5) विकेट लिए। वहीं 1 विकेट एश्टन एगर को हासिल हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान कुल 6 गेंदबाजों को आजमाया लेकिन 2 गेंदबाजों को छोड़कर किसी को भी विकेट हासिल नहीं हो सका। ये भी पढ़ें: ये है श्रीलंका की हार की सबसे बड़ी वजह, 2017 में टपका चुकी है 65 कैच
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को पहला झटका सिर्फ 13 रन के कुल योग पर ही लग गया। पहले विकेट के रूप में तमीम इकबाल (9) रन बनाकर आउट हुए। अभी टीम के स्कोर में सिर्फ 8 रन ही जुड़े थे कि इमरूल कैयस (4) रन बनाकर आउट हो गए। 2 विकेट गिर जाने के बाद सौम्या सरकार और मोमिनुल हक ने पारी को संभालने की कोशिश की और स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया। जब दोनों बल्लेबाज टिकते दिख रहे थे तभी सरकार (33) रन बनाकर लायन का शिकार हो गए और बांग्लादेश को तीसरा झटका लग गया।
बांग्लादेश के विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और टीम के 85 रनों पर 4 और 117 रनों पर 5 विकेट गिर गए। इस दौरान टीम ने हक (31) और शाकिब अल हसन (24) के विकेट खो दिए। हालांकि इसके बाद मुशफिकुर रहीम ने सब्बीर रहमान के साथ मिलकर पारी को संभाला और अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने टीम के स्कोर को 150 और फिर 200 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान रहमान ने अपना अर्धशतक भी ठोक डाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। इसी बीच लायन ने रहमान को स्टंप आउट करा अपनी टीम को छठी सफलता दिला दी। इसके बाद रहीम ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और दिन का खेल खत्म होने तक टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया।