जिस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को खेलना था प्रैक्टिस मैच, वो बन गया 'तालाब'!

ऑस्ट्रेलिया को 22-23 अगस्त को फतुल्लाह में अभ्यास मैच खेलना है

Edited By : Manoj Shukla |Aug 10, 2017, 03:12 PM IST

Published On Aug 10, 2017, 03:12 PM IST

Last UpdatedAug 10, 2017, 03:12 PM IST

फतुल्लाह स्टेडियम © AFP
फतुल्लाह स्टेडियम © AFP

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को बांग्लादेश दौरा करना है। दौरे पर दोनों देशों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। पहले मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया को दो दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलना है लेकिन जिस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को अभ्यास मैच खेलना है वो मैदान लगभग तालाब बन चुका है। अभ्यास मैच से पहले ही स्टेडियम को लेकर जमकर चर्चा हो रही है। स्टेडियम में बहुत सारा पानी भर गया है और वहां पर अभ्यास करना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया को दो दिवसीय अभ्यास मैच 22-23 अगस्त को फतुल्लाह क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है। ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान

मामले पर बोर्ड के अधिकारी अकरम खान ने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि वो मीरपुर में अभयास करे लेकिन ये संभव नहीं है। क्योंकि आप 3 दिनों में टेस्ट खेलने लायक विकेट नहीं बना सकते। पहला टेस्ट मैच 27 अगस्त से खेला जाना है। हमने उनसे कहा कि वो बीकेएसपी में अभ्यास कर लें लेकिन ज्यादा समय लगने के कारण वो इसके लिए तैयार नहीं हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हम उनका ज्यादा समय खराब ना करें। उन्होंने हमें अभी तक अपना अंतिम फैसला नहीं बताया है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आपको बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हरसंभव कोशिश कर रहा है कि वो मैदान को अभ्यास के लायक बना सके लेकिन बांग्लादेश में मॉनसून शुरू हो गया है और इसके कारण बोर्ड को इसमें सफलता नहीं मिल पा रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को बांग्लादेश में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच 27 अगस्त से खेला जाना है।

आपको बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच सैलरी को लेकर विवाद चल रहा था और माना जा रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बांग्लादेश समेत भविष्य में होने वाले कई दौरों का बहिष्कार कर सकते हैं लेकिन सही समय पर दोनों के बीच का विवाद सुलझ गया और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दौरे के लिए राजी हो गए।

Editor's Pick