ढाका टेस्‍ट: डेब्‍यूटेंट शादमैन और शाकिब का अर्धशतक, बांग्‍लादेश 259/5

टॉस जीतकर बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 30, 2018, 04:47 PM IST

Published On Nov 30, 2018, 04:47 PM IST

Last UpdatedNov 30, 2018, 04:47 PM IST

Shadman Islam © AFP

डेब्‍यूटेंट शादमैन इस्‍लाम (76) और कप्‍तान शाकिब अल हसन (नाबाद55) की अर्धशतकीय पारी के दम पर बांग्‍लादेश ने सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्‍ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 259 रन बनाए।

दिन का खेल खत्‍म होने पर शाकिब के साथ ऑलराउंडर महमूदूल्‍लाह 31 रन पर नाबाद लौटे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस जीतकर बांग्‍लादेश ने पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। उसकी ओर से पारी की शुरुआत डेब्‍यूटेंट शादमैन इस्‍लाम और सौम्‍य सरकार ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की।

सौम्‍य के रूप में बांग्‍लादेश ने अपना पहला विकेट गंवाया। उन्‍हें रोस्‍टन चेस ने शाई होप के हाथों कैच कराया। सौम्‍य 42 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच की पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले मोमिनुल हक इस टेस्‍ट की पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

मोमिनुल को 46 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर तेज गेंदबाज केमार रोच  की गेंद पर चेस को कैच थमाकर चलते बने। मोमिनुल ने शादमैन के साथ दूसरे विकेट पर 45 रन की साझेदारी की।

इसके बाद शादमैन और मोहम्‍मद मिथुन ने पारी को आगे बढ़ाने का जिम्‍मा उठाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। मिथुन को 29 रन के योग पर देवेंद्र बीशू ने बोल्‍ड किया।

बांग्‍लादेश ने अपना चौथा विकेट शादमैन के रूप में खोया। शादमैन ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 199 गेंदों पर 6 चौके लगाए। उन्‍हें बीशू ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया।

मुशफिकुर रहीम को 14 रन के निजी स्‍कोर पर लुइस ने बोल्‍ड किया। कप्‍तान शाकिब और महमूदूल्‍लाह के बीच छठे विकेट पर 69 रन की साझेदारी हो चुकी है। शाकिब अपनी अर्धशतकीय पारी में 113 गेंदों पर 1 जबकि महमूदूल्‍लाह 59 गेंदों पर एक चौका जड़ चुके हैं।

विंडीज की ओर से बीशू ने दो जबकि रोच, लुइस और चेस के खाते में एक-एक विकेट गया है।

Editor's Pick