add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Pakistan vs Bangladesh Predicted XI: शर्मनाक हार के बाद क्या बदलाव करेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के हौसले बुलंद

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दो बदलाव कर सकती है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 13, 2026 12:23 PM IST

BAN vs PAK Probable Playing XI: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान ने कई नए खिलाड़ियों के साथ उतरने का फैसला किया लेकिन यह उसके हक में नहीं गया. पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई. सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा. और इस मैच में पाकिस्तान अपनी टीम में कुछ बदलाव कर सकता है. अगर शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को सीरीज में बने रहना है तो उसे किसी भी सूरत में इस मैच को जीतना होगा. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीमें अपने कॉम्बिनेशन और संभावित खिलाड़ियों के लिए तलाश शुरू कर चुकी हैं.

पाकिस्तान को पहले मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. यह उस टीम के लिए बहुत बड़ा सेटबैक था. जो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड में ही बाहर हो गई थी. और इसके बाद टीम आलोचकों के निशाने पर थी. खास तौर सीनियर खिलाड़ियों से लोग काफी नाराज थे. और इसी वजह से टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

BAN vs PAK- पहले वनडे में जीता था बांग्लादेश

बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश ने चार नए खिलाड़ियों को मौका दिया था. लेकिन यह तरकीब बुरी तरह फेल हुई. इस मैच में पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज काम नहीं आया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साहिबजादा फरहान भी ज्यादा कुछ नहीं कर कसे. पाकिस्तान इस दूसरे मैच में तेज गेंदबाज साहिबजादा फरहान को मौका दे सकता है. उन्होंने मोहम्मद वसीम की जगह टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है. वसीम पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने 3.1 ओवर में 24 रन दिए थे. और बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर वह कोई प्रभाव नहीं डाल पाए थे.

बांग्लादेश की टीम में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं

राऊफ को साल 2025 में भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था. उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया था. इसके बाद हालांकि बाद बिग बैश लीग 2025-26 में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. गुरुवार को द हंड्रेड की नीलामी में उन्हें किसी भी खिलाड़ी ने नहीं खरीदा.

बांग्लादेश की बात करें तो पहले वनडे में जीत के बाद उसकी टीम में बहुत ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. खास तौर पर जब दूसरा मैच लगभग उसी पिच पर होना है.

BAN vs PAK, Probable Playing XI

बांग्लादेश (संभावित): 1 सैफ हसन, 2 तंजीद हसन, 3 नजमुल हुसैन शान्तो, 4 लिटन दास (विकेटकीपर), 5 मेहदी हसन मिराज (कप्तान), 6 तौहीद हृदोय, 7 अफिफ हुसैन, 8 रिशाद हुसैन, 9 तस्कीन अहमद, 10 नाहिद राणा, 11 मुस्तफिजुर रहमान

पाकिस्तान (संभावित): 1 साहिबज़ादा फरहान, 2 माज़ सदाकत, 3 शमील हुसैन, 4 मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), 5 सलमान आगा, 6 हुसैन तलत, 7 अब्दुल समद, 8 फहीम अशरफ, 9 शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), 10 हारिस रऊफ, 11 अबरार अहमद