- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh vs sri lanka 2021 odi series full schedule squads match timings telecast and live streaming details and all you need to know 4683083
Bangladesh vs Sri Lanka ODI Series: यहां जानिए Full Schedule, जानिए कहां देख सकेंगे Live Streaming
Bangladesh vs Sri Lanka, Bangladesh vs Sri Lanka live streaming, Bangladesh vs Sri Lanka live online streaming, Bangladesh vs Sri Lanka streaming details, Bangladesh vs Sri Lanka scorecard, Bangladesh vs Sri Lanka full squads, Bangladesh vs Sri Lanka timings, Bangladesh vs Sri Lanka venue, Bangladesh vs Sri Lanka schedule, Bangladesh vs Sri Lanka full schedule, Bangladesh vs Sri Lanka playing XI, Bangladesh vs Sri Lanka pitch, Bangladesh schedule, Bangladesh squad, Sri Lanka, Bangladesh team news.
Published On May 22, 2021, 03:50 PM IST
Last UpdatedMay 22, 2021, 03:50 PM IST
Sri Lanka tour of Bangladesh, 2021: कोरोना के बीच क्रिकेट फैंस एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे. श्रीलंका (Sri Lanka) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच 23 मई से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. बांग्लादेश को इस सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है. सभी मैच ढाका में 23, 25 और 28 मई को खेले जाएंगे.
बता दें कि आईपीएल का हिस्सा रहे ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय वनडे टीम में शामिल किया गया है. शाकिब जांघ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की पिछली सीरीज से चूक गए थे. 2021 इंडियन प्रीमियर लीग स्थगित होने के बाद शाकिब और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान क्वारंटाइन में थे। इस जोड़ी ने 18 मई से ट्रेनिंग शुरू की थी.
कहां देख सकेंगे मैच का लाइव टेलीकास्ट: भारत में फैंस को इस मुकाबले का लाइव प्रसारण उपलब्ध नहीं हो सकेगा. हालांकि आप FanCode के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए आपके पास इसका सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है.
Bangladesh vs Sri Lanka Full Squads:
बांग्लादेश: तमीम इकबाल (कप्तान), लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, अफिफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, सौम्य सरकार, मोसादेक हुसैन, महेदी हसन, शोरुफुल इस्लाम.
श्रीलंका: कुसल परेरा (कप्तान), कुसल मेंडिस, धनुष्का गुणथिलका, धनंजय डी सिल्वा, पथुम निसानका, दासुन शनाका, एशेन बंडारा, वनिन्दु हसरंगा, इसुरु उदाना, अकिला धनंजय, निरोशन डिकवेला, दुष्मंथा चमीरा, रमेश मेंडिस, असिथ फर्नांडो, लक्षण संदाकन, चामिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, शिरेन फर्नांडो
Bangladesh vs Sri Lanka ODI Series Full Schedule:
23 मई – पहला वनडे, ढाका (दोपहर 12:30 बजे से)
25 मई – दूसरा वनडे, ढाका (दोपहर 12:30 बजे से)
28 मई -तीसरा वनडे, ढाका (दोपहर 12:30 बजे से)