This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd ODI: मैच के बीच दिखी गर्मागर्मी, Kusal Mendis से भिड़ गया ये बांग्लादेशी गेंदबाज
श्रीलंका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में बांग्लादेश को 97 रन से हराने के बाद आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग में अपना खाता खोल लिया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - May 29, 2021 5:15 PM IST

Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd ODI: श्रीलंका ने बांग्लादेश को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में 97 रन से मात देकर अपनी लाज बचा ली. मेजबान बांग्लादेश ने शृंखला के पहले दो मैच अपने नाम कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था, लेकिन श्रीलंका ने उसे क्लीन स्वीप का मौका नहीं दिया. ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium, Dhaka) में खेले गए इस मुकाबले के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और बांग्लादेशी गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) के बीच गर्मागर्मी देखने को मिली.
दरअसल शोरिफुल की ऑफ कटर बॉल को मेडिंस हिट करने से चूक गए. इसके बाद शोरिफुल ने मेंडिस की ओर घूरा और कुछ बोलने लगे. मेंडिस ने भी तुरंत इसका जबाव दे दिया.
#BANvSL pic.twitter.com/Ot3MliAiPl
— The sports 360 (@Thesports3601) May 28, 2021
बता दें कि कप्तान कुसल परेरा (120) रन की शानदार शतकीय पारी के बाद दुशमंता चमीरा (5/16) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने अंतिम वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 97 रनों से हरा दिया.
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परेरा के 122 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 120 रन तथा डी सिल्वा के 70 गेंदों पर चार चौकों के सहारे नाबाद 55 रनों की पारी के बदौलत 50 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बनाए.
TRENDING NOW
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 42.3 ओवर में 189 रन ही बना सकी. बांग्लादेश की ओर से महमूदुल्लाह ने 63 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 53 और मोसादेक हुसैन ने 72 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन बनाए. इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.
