add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेश बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज: कुसल मेंडिस की जगह कुसल परेरा को मिला मौका

बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पहले टी20 मैच से बाहर रखा गया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 13, 2018 9:55 PM IST

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल परेरा  चोट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कुशल मेंडिस को टीम में शामिल किया गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, परेरा को ट्राई सीरीज के दौरान साइट स्ट्रेन की समस्या हुई थी। उन्हें टी20 टीम में जगह मिली थी लेकिन उनकी चोट को ठीक होने में अभी समय लगेगा और इसी कारण उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, “परेरा को चोट से उबरने में अभी समय लगेगा।” मेंडिस का टेस्ट रिकार्ड अच्छा है, लेकिन वनडे फॉर्मेट में वो ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं। सीरीज के शुरुआती दो मैच मीरपुर में खेले जाएंगे जबकि तीसरा और आखिरी मैच रविवार को सिलहट में खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका की टी20 टीम: दिनेश चांडिमल (कप्तान), उपुल थरंगा, दनुस्का गुनाथिलका, कुसल परेरा, थिसारा परेरा, एसेला गुणारत्ने निरोशन डिकवेला, दसुन शानका, इसुरू उडाना, शेहान मदुशांका, जेफरे वांडरसे, अकिला दनंजया, अमिला अपोंसो, जीवन मेंडिस, एसिटा फर्नांडो।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 से बाहर हुए शाकिब

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-south-africa-5th-odi-rohit-sharma-score-century-lungisani-ngidi-restricts-visitors-at-2747-685916″][/link-to-post]

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन उंगली की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे। मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदीन ने ये जानकारी दी। श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में शाकिब को चोट लगी थी जिसके कारण ये स्टार ऑलराउंडर श्रीलंका के टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गुरुवार को खेला जाएगा।

बांग्लादेश की टी20 टीम: तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमदुल्लाह, सब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, अबू हैदर रोनी, अबू जाएद, अरिफुल हक, मेहदी हसन, जाकिर हसन, अफिफ हुसैन।