add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बांग्लादेश को पहले टी20 में हरा वेस्टइंडीज सीरीज में 1-0 से आगे

शेल्डन कॉटरेल के शानदार चार विकेट हॉल की मदद से विंडीज टीम ने पहला मैच 8 विकेट से जीता।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 17, 2018 3:41 PM IST

तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के शानदार चार विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में 8 विकेट से जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

अहम खिलाड़ियों का उपलब्ध ना रहना वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी समस्या: निक पोथास

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। दोनों सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (5) और लिट्टन दास (6) के साथ तीसरे नंबर के बल्लेबाज सौम्य सरकार (5) चार ओवर के अंदर पवेलियन लौट गए। 31 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान शाकिब अल हसन ने पारी को संभाला।

शाकिब ने दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहने के बावजूद एक छोर टिके रहकर 43 गेंदो पर 61 रनों की पारी खेली। वहीं शेल्डन कॉटरेल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट निकाले और मेजबान टीम को 19 ओवर में 129 रन पर समेट दिया।

TRENDING NOW

शाई होप को स्‍ट्रेचर पर बल्‍लेबाजी करनी पड़ी तो मैं उन्‍‍हें खींचने को तैयार हूं: ब्रैथवेट

विंडीज टीम ने 130 रन के आसान लक्ष्य को 10.5 ओवर में केवल दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने 23 गेंदो पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। निकोलस पूरन ने 23 और कीमो पॉल ने 28 रन बनाए।