शाकिब ने विंडीज के खिलाफ पहले टेस्‍ट में जीत को सामूहिक प्रयास बताया

बांग्‍लादेश ने वेस्‍टइंडीज को पहले टेस्‍ट मैच में 64 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 24, 2018, 02:52 PM IST

Published On Nov 24, 2018, 02:52 PM IST

Last UpdatedNov 24, 2018, 02:52 PM IST

shakib al hasan © Getty Images

बांग्‍लादेश के कप्‍तान शाकिब अल हसन ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच जीतने के बाद टीम प्रयास की जमकर सराहना की है।

चटगांव में खेले गए पहले टेस्‍ट मैच में मेजबान बांग्‍लादेश ने तीसरे दिन ही वेस्‍टइंडीज को 64 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस टेस्‍ट की पहली पारी में डेब्‍यू टेस्‍ट खेलने वाले बांग्‍लादेश के युवा स्पिनर नईम हसन ने वेस्‍टइंडीज के पांच बल्‍लेबाजों को पवेलियन भेजा था जबकि दूसरी पारी में तैजुल इस्‍लाम ने छह विकेट अपने नाम किए।

बांग्‍लादेश की ओर से पहली पारी में मोमिनुल हक ने 120 रन की पारी खेली थी।

इस टेस्‍ट को जीतने के बाद शाकिब ने कहा, ‘ उन्‍होंने (नईम) पहली पारी में शानदार गेंदबाजी की। हम सभी ये जानते थे कि उनके पास विकेट चटकाने की क्षमता है। ये टीम प्रयास है। तैजुल और नईम ने पहली पारी में बैट से जो योगदान दिया वो बेहतरीन था। मोमिनुल ने शानदार बल्‍लेबाजी की। छोटी साझेदारी जैसे 20-30 रन इस विकेट पर बेहद अहम है। जब भी मैं देश के लिए खेलता हूं सोचता हूं जितना योगदान दे सकता हूं टीम की जीत में दूं।’

पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले मोमिनुल हक को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्‍ट मैच शुक्रवार से ढाका में खेला जाएगा।

Editor's Pick