- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Bangladesh vs West Indies, 1st Test: Shannon Gabriel suspended for second Test against Bangladesh
आईसीसी ने पेसर गैब्रिएल को किया सस्पेंड, मीरपुर टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 30 नवंबर से मीरपुर में खेला जाएगा।
Published On Nov 23, 2018, 03:04 PM IST
Last UpdatedNov 23, 2018, 03:04 PM IST
Shannon-Gabriel © AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने चटगांव टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट झटकने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शैनन गैब्रिएल को मीरपुर टेस्ट मैच के लिए निलंबित कर दिया है।
गैब्रिएल पर साथ ही मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया है। विंडीज टीम सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 नवंबर से मीरपुर में खेलेगी जिसमें गैब्रिएल की सेवाएं विंडीज को नहीं मिल पाएगी।
ग्रेबिएल को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का दोषी पाया गया, जो इंटरनेशनल मैच में एक खिलाड़ी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क के संबंधित है। यह वाकया पहले टेस्ट के पहले दिन 8वें ओवर में हुआ। ग्रैबिएल गेंद फेंककर जानबूझकर बांग्लादेशी बल्लेबाज इमरुल कायेस से टकरा गए थे।
Shannon Gabriel receives 30% fine and two demerit points for inappropriate physical contact, suspended for 2nd Test after his accumulated demerit points reach five #BDvWI @windiescricket https://t.co/etY3xsThrt pic.twitter.com/xDxA44R6Iu
— ICC Media (@ICCMediaComms) November 23, 2018
विंडीज के इस तेज गेंदबाज को पहले भी इसका दोषी पाया गया था और उन पर 30 प्रतिशत जुर्माना के साथ ही दो डिमेरिट अंक भी दिए गए थे। इस दो डिमेरिट अंक के साथ ही 24 माह में उनके कुल पांच डिमेरिट अंक हो गए हैं। जिसके बाद उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया।
पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान के खिलाफ जमैका टेस्ट में ग्रैबिएल को 50 प्रतिशत जुर्माना के साथ तीन डिमेरिट अंक मिले थे और इस दो डिमेरिट अंक के साथ ही यह दो निलंबन अंक में बदल गया।
दो निलंबन अंक एक टेस्ट मैच या दो वनडे या दो टी-20 के बराबर होता है। इनमें से जो भी मैच सबसे पहले खेला जाएगा, खिलाड़ी को उसमें खेलने से बैन कर दिया जाता है।