चटगांव टेस्‍ट: बांग्लादेशी युवा ऑफ स्पिनर के रिकॉर्ड के बाद वेस्टइंडीज की वापसी

17 साल के ऑफ ब्रेक गेंदबाज नईम हसन ने अपने डेब्‍यू टेस्‍ट मैच की पहली पारी में लिए 5 विकेट।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 23, 2018, 06:49 PM IST

Published On Nov 23, 2018, 06:49 PM IST

Last UpdatedNov 23, 2018, 06:49 PM IST

Bangladesh-cricket-team (AFP Photo)

बांग्लादेश के युवा ऑफ स्पिनर नईम हसन डेब्‍यू मैच में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए लेकिन उनकी उम्दा गेंदबाजी के बावजूद वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने पहले टेस्ट में मेहमान टीम की वापसी कराने में सफलता पा ली।

मैच शुरू होने के समय नईम की उम्र 17 वर्ष 355 दिन थी जिन्होंने 61 रन देकर पांच विकेट लिए। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 246 रन पर आउट करके पहली पारी में 78 रन की बढत बनाई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उसके बल्लेबाज हालांकि इसका फायदा नहीं उठा सके और दूसरी पारी में उसने पांच विकेट 55 रन पर गंवा दिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर उसके पास सिर्फ 133 रन की बढत थी।

जोमेल वारिकैन और रोस्टन चेस ने दो दो विकेट लिए जिसकी मदद से वेस्टइंडीज ने मैच में वापसी की।

अनुभवी विकेटकीपर बल्‍लेबाज मुशफिकर रहीम 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। नईम ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पहले मैच में पांच विकेट लिए थे तब उनकी उम्र 18 साल 193 दिन थी।

बांग्‍लादेश के कप्‍तान शाकिब अल हसन ने 43 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 324 रन पर आउट हो गई थी जिसने आठ विकेट पर 315 रन से आगे खेलना शुरू किया था। शाकिब चोट के बाद इस टेस्‍ट मैच के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

Editor's Pick