हार के बाद बांग्‍लादेश के कप्‍तान शाकिब ने टीम पर उठाए सवाल

बांग्‍लादेश को विंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज 0-2 से गंवानी पड़ी है।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 15, 2018, 04:21 PM IST

Published On Jul 15, 2018, 04:21 PM IST

Last UpdatedJul 15, 2018, 04:21 PM IST

shakib al hasan © AFP

बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के कप्‍तान शाकिब अल हसन वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज गंवाने के बाद बेहद निराश हैं। शाकिब का कहना है कि उनकी टीम के लिए घर से बाहर अच्‍छा प्रदर्शन न करना पाना चिंता का विषय है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/banglades-vs-west-indies-2nd-test-first-time-two-bowlers-have-taken-five-wicket-haul-in-same-test-outside-bangladesh-726580″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्‍टइंडीज की ओर से रखे गए 335 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मेहमान बांग्‍लादेश की टीम दूसरी पारी में 168 रन ही बना सकी। वेस्‍टइंडीज ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे। जवाब में बांग्‍लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 129 रन बनाए थे।

बांग्‍लादेश की ओर से मेहदी हसन ने पहली पारी में 93 रन देकर 5 जबकि कप्‍तान शाकिब अल हसन ने दूसरी पारी में 33 रन देकर कुल 6 विकेट अपने नाम किए। यह पहला मौका है जब बांग्‍लादेश के दो गेंदबाजों ने देश से बाहर एक ही टेस्‍ट में 5 या इससे अधिक विकेट झटके हों।

दो मैचों की सीरीज में बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाज विंडीज के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। दूसरे टेस्‍ट की पहली पारी में ओपनर तमीम इकबाल 47 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्‍कोरर रहे जबकि दूसरी पारी में शाकिब ने 81 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली।

बकौल शाकिब, ‘ जीत का श्रेय विंडीज को जाता है। घर के बाहर हमारा  प्रदर्शन बहुत बड़ी चिंता है। हम 18-19 साल से खेल रहे हैं और हमने घर के बाहर अब तक अच्‍छा प्रदर्शन नहीं किया है। कोचिंग टीम, मैनेजमेंट और बोर्ड को ज्‍यादा काम करने की जरूरत है।’

शाकिब बोले-उम्‍मीद नहीं की थी इतनी टफ होगी सीरीज 

हार के बाद शाकिब ने कहा, ‘ हां, ये बहुत मुश्किल सीरीज रही। मैंने इस तरह की उम्‍मीद नहीं की थी। हम कई मामलों में फेल हुए जिसपर बात करने की जरूरत है। खासतौर पर बैटिंग पर। गेंदबाजी अच्‍छी रही। हमने चारों पारियों में ऐस कुछ नहीं दिखाया जिसके लिए हम जाने जाते हैं। मुझे हमेशा से अपनी टीम पर विश्‍वास रहा है। हममे वापसी की क्षमता है। हमने पिछले 3-4 साल में ऐसा करके दिखाया है।’

गौरतलब है कि विंडीज ने पहले टेस्‍ट मैच में बांग्‍लादेश को पारी और 219 रन से हराया था।

Editor's Pick