• Home
  • News
  • Bangladesh vs West indies 2nd odi : Mashrafe Mortaza says We are not learning from our mistakes

हार के बाद निराश मुर्तजा बोले- हम अपनी गलतियों से नहीं सीख रहे हैं

गुयाना में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्‍टइंडीज ने बांग्‍लादेश को 3 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 26, 2018, 01:34 PM IST

Published On Jul 26, 2018, 01:34 PM IST

Last UpdatedJul 26, 2018, 01:34 PM IST

Masrafe Mortaza © Getty Images (File Photos)

बांग्‍लादेश वनडे टीम के कप्‍तान मशरफे मुर्तजा वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे गंवाने के बाद बेहद निराश हैं। मुर्तजा का कहना है कि उनकी टीम अपनी गलतियों से सीख नहीं रही है। दूसरे वनडे में जीत के करीब पहुंचकर हार जाना बांग्‍लादेशी कप्‍तान को कष्‍ट दे रहा है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-receives-barmy-armys-international-player-of-the-year-award-for-2017-18-729323″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गुयाना में बुधवार रात खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान वेस्‍टइंडीज ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 271 रन बनाए थे। जवाब में बांग्‍लादेश की टीम 6 विकेट पर 268 रन ही बना सकी।

शिमरोन हेटमेयर (125) के शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश पर 3 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर मेजबान ने सीरीज में 1-1 बराबरी कर ली है।

हार के बाद मुर्तजा ने कहा, ‘ इस तरह का मुकाबला हारना बेहद निराशाजनक है, खासकर उस समय जब आपको 13 गेंदों में 14 रन चाहिए हों और 6 विकेट आपके बचे हुए हों। ये हमारे लिए बेहद निराशाजनक रहा क्‍योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। यदि आपको 12 गेंदों पर 20 रन बनाने हों तो ये थोड़ा मुश्किल है लेकिन 13 गेंद पर 14 रन नहीं बना पाना निराशाजनक है।’

रोमांचक मुकाबले में जीती वेस्टइंडीज की टीम

वेस्टइंडीज के 272 रन का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए आठ रन चाहिए थे लेकिन जेसन होल्डर ने सिर्फ चार रन दिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में होल्डर ने पहली गेंद पर विकेट हासिल किया जबकि आखिरी तीन गेंद पर चार रन खर्च कर बांग्लादेश पर 3 रन की रोमांचक जीत दर्ज की।

Editor's Pick