गुयाना वनडे जीतकर सीरीज कब्‍जेे में करना चाहते हैं शाकिब

ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने पहले वनडे में 97 रन की पारी खेली थी।

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 25, 2018, 03:56 PM IST

Published On Jul 25, 2018, 03:56 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2018, 03:56 PM IST

shakib al hasan © AFP (File Photo)

बांग्‍लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन वेस्‍टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत के प्रति आश्‍वस्‍त हैं। बांग्‍लादेश ने सीरीज का पहला वनडे 48 रन से अपने नाम किया था। शाकिब को भरोसा है कि उनकी टीम गुयाना में खेले जाने वाले दूसरे वनडे को जीतकर यही सीरीज अपने कब्‍जे में कर लेगी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ddca-ignores-conflict-clause-to-name-virender-sehwag-gautam-gambhir-in-cricket-committee-729081″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्‍लादेश 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा वनडे गुरुवार को गुयाना में खेला जाएगा। शाकिब ने कहा कि गुयाना की स्पिन फ्रेंडली विकेट पर उनकी टीम जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।

पहले वनडे में बांग्‍लादेश के ओपनर तमीम इकबाल में 160 गेंदों पर 130 रन की नाबाद पारी खेली थी। शाकिब ने इस मैच में 121 गेंदों पर 97 रन की पारी खेली थी।

वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक शाकिब ने दूसरे वनडे से पूर्व पत्रकारों से कहा, ‘ हमारे पास गुयाना में सीरीज जीत का अच्‍छा मौका है। यह वेस्‍टइंडीज में शायद पहला विकेट है जो स्पिनरों की मददगार है। यहां हमारा अच्‍छा रिकॉर्ड रहा है।’

वनडे से पहले दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में मेहमान बांग्‍लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। वनडे में वेस्‍टइंडीज को उसके घर में हराने का बांग्‍लादेश के पास सुनहरा मौका है।

पहले वनडे में बांग्‍लादेश ने 4 विकेट पर 279 रन बनाए थे। जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम 9 विकेट पर 231 रन ही बना सकी। वेस्‍टइंडीज की ओर से हेतमायर ने सबसे अधिक 52 रन की पारी खेली थी।

Editor's Pick