कार्लोस ब्रेथवेट बोले- सबने देखा वो नाे बॉल नहीं थी

तीसरा मुकाबला जीतने के साथ ही वेस्‍टइंडीज ने टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 23, 2018, 07:41 PM IST

Published On Dec 23, 2018, 07:41 PM IST

Last UpdatedDec 23, 2018, 07:41 PM IST

Carlos Brathwaite AFP

Carlos Brathwaite (File Photo) @ AFP

वेस्टइंडीज की टी-20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अंपायर के गलत फैसले की आलोचना की। शनिवार को खेले गये मैच को वेस्टइंडीज ने 50 रन से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा कर लिया। ब्रेथवेट ने कहा कि वह अंपायर पर ‘जालसाजी’ करने का आरोप नहीं लगा रहे है लेकिन टूर्नामेंट के दौरान कई फैसले वेस्टइंडीज के खिलाफ रहे।

शनिवार को मैच के चौथे ओवर में तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस की गेंद पर लिट्टन दास ने शिमरोन हेटमायर को कैच दे दिया था लेकिन बांग्लादेश के अंपायर तनवीर अहमद ने गेंद को पहले ही नो बॉल करार दे दिया। टेलीविजन रीप्ले में सहीं गेंद दिखने के बाद ब्रेथवेट ने रिव्यू की मांग की और मैच रेफरी से बात करने के लिए बाउंड्री की तरफ गये जिससे खेल को लगभग 10 मिनट तक रोकना पड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: गोवा को बढ़त, असम ने 119 रन पर 4 विकेट गंवाए

मैच अधिकारियों को अंपायर के फैसले को बरकरार रखना पड़ा क्योंकि नियमों के मुताबिक मैदानी अंपायर के नो बॉल के फैसले को बदला नहीं जा सकता। वेस्टइंडीज ने 190 रन बनाने के बाद बांग्लादेश की पारी को 17 ओवर में 140 रन पर समेट दिया। कीमो पॉल ने 15 रन देकर पांच विकेट लिये।

ब्रेथवेट ने कहा, ‘‘ नियम यह है कि अगर अंपायर ने नो बॉल दिया तो इसे बदला नहीं जा सकता लेकिन अगर अंपायर ने नो बॉल नहीं दिया तो वीडियो देखकर उसे बदला जा सकता है। हर किसी ने देखा कि वह नोबाल नहीं थी।’’

पढ़ें: चहल की फिरकी पर भारी रोबिन बिष्ट का शतक; बड़े स्कोर की ओर राजस्‍थान

ब्रेथवेट ने गुरूवार को भी बांग्लादेश से दूसरा टी-20 मैच को गंवाने के बाद मैच रेफरी से मिलकर खराब अंपायरिंग की शिकायत की थी। इस मैच में इसी अंपायर ने ब्रेथवेट की गेंद को वाइड करार दिया था जबकि गेंद शाकिब उल हसन के बल्ले को छूकर गयी थी और विकेटकीपर शाइ होप ने कैच लिया था। शाकिब उस समय 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और फिर उन्होंने 26 गेंद में 42 रन की पारी खेली।

Editor's Pick