टेस्ट में शिकस्त के बाद ODI में बांग्लादेश की टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी
22 जुलाई से वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।
Published On Jul 16, 2018, 06:05 PM IST
Last UpdatedJul 16, 2018, 06:05 PM IST
Mashrafe Mortaza(File Photo) © AFP
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए कप्तान मशरफे मोर्तजा बांग्लादेश की टीम का हिस्सा होंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों की तरफ से क्रिकबज डॉट कॉम वेबसाइट ने इस बात की जानकारी दी।
मुर्तजा वनडे टीम के कप्तान हैं। पत्नी के खराब स्वास्थ्य के कारण उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने पर संदेह बना हुआ था। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण मशरफे मुर्तजा ने वनडे सीरीज में टीम से जुड़ने की पुष्टि कर दी है।
चीफ सिलेक्टर की तरफ से बताया गया कि मुर्तजा की पत्नी अब ठीक हैं। इसलिए वो टीम का हिस्सा होंगे। मुर्तजा के जुड़ने से टीम संतुलित हो जाएगी। माना जा रहा है कि वनडे सीरीज के लिए मुर्तजा आज रात को वेस्टइंडीज के लिए उड़ान भर सकते हैं।
वेस्टंइडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों ही मैचों में बांग्लादेश तीसरे दिन ही हार गया। चीफ सिलेक्टर का कहना है कि टीम मौजूदा समय में अपने क्रिकेटिंग करियर के सबसे निचले पायदान पर है। मुर्तजा का जुड़ना टीम के गिरते मनोबल के लिए अच्छा है।
बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।