सबसे बड़ी जीत पर शाकिब बाले, इससे अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद नहीं कर सकता

बांग्‍लादेश ने वेस्‍टइंडीज को पारी और 184 रनों से मात दी।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 02, 2018, 04:19 PM IST

Published On Dec 02, 2018, 04:19 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2018, 04:19 PM IST

बांग्‍लादेश ने ढाका टेस्‍ट के दौरान मेहमान वेस्‍टइंडीज पर पारी और 184 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही बांग्‍लादेश ने दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 2-0 से कब्‍जा कर लिया है।

जीत के बाद कप्‍तान शाकिब अल हसन ने कहा, “टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मैं टीम से इससे अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद नहीं कर सकता था। जो भी खिलाड़ी टीम में शामिल था उसने खुद को साबित किया। सभी चार स्पिन गेंदबाजों ने अच्‍छा खेल दिखाया। हमने योजना बनाई और उसके मुताबिक ही गेंदबाजी की। मेहदी हसन का योगदान काफी खास रहा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शाकिब ने कहा, “इस सीरीज में डेब्‍यू करने वाल नईम हसन ने भले ही ज्‍यादा विकेट नहीं लिए हों लेकिन उनकी गेंदबाजी काफी अच्‍छी थी। अपनी टीम से मैं इससे ज्‍यादा अच्‍छा प्रदर्शन नहीं मांग सकता था। मैं काफी डिमांडिंग था। सभी ने आगे आकर योगदान दिया।”

शाकिब अल हसन उंगली ने चोट के कारण दो महीने बाद मैदान पर वापसी की है। सितंबर में खेले गए एशिया कप के दौरान शाकिब की उंगली की चोट काफी बढ़ गई थी। जिसके बाद उन्‍हें बीच में ही दौरा छोड़कर जाना पड़ा था। अब बांग्‍लादेश और वेस्‍टइंडीज के बीच नौ दिसंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसके बाद 17 दिसंबर से दोनों टीमें टी-20 सीरीज के लिए आमने सामने होंगी।

Editor's Pick