वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए चोटिल इमरुल कायेस

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस कंधे की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 27, 2018, 03:36 PM IST

Published On Nov 27, 2018, 03:36 PM IST

Last UpdatedNov 27, 2018, 03:36 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल करने वाली मेजबान बांग्लादेश को दूसरे मैच से पहले झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज इमरुल कायेस चोटिल हो गए हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस कंधे की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका में 30 नवम्बर से खेला जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चोटिल कायेस के स्थान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि शादमान इस्लाम टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने कहा, “फीजियो की रिपोर्ट से यह पता चला है कि कायेस को कंधे पर चोट आई है और उन्हें ठीक होने में 10 दिन का समय लगेगा।”

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने 64 रनों से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम :

शाकिब अल हसन (कप्तान), सौम्य सरकार, मोहम्मद मिथुन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, ताइजुल इस्लाम, नाईम हसन, अरिफुल हक, खालिद अहमद और शादमान इस्लाम।

Editor's Pick